{"_id":"5b0849d44f1c1bac6e8b489e","slug":"water-atm-stalled-on-the-third-day-of-inauguration","type":"story","status":"publish","title_hn":"उद्घाटन के तीसरे दिन ठप हुआ वाटर एटीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उद्घाटन के तीसरे दिन ठप हुआ वाटर एटीएम
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Fri, 25 May 2018 11:07 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में वाटर एटीएम से नहीं निकल रहा पानी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोडवेज में लगाया गया वाटर एटीएम उद्घाटन के तीसरे दिन ही ठप हो गया। इससे यात्रियों और स्थानीय लोगों को पानी नहीं मिल पाया। उल्टा उनका धन भी वाटर एटीएम में फंस गया। इस बदइंतजामी से लोगों में जल संस्थान के प्रति नाराजगी रही।
विज्ञापन
यात्रियों और स्थानीय क्षेत्रवासियों की समस्या को देखते हुए रोडवेज में जिला प्रशासन के सहयोग से 3.44 लाख की लागत का वाटर एटीएम लगाया गया है। बुधवार शाम पेयजल मंत्री ने इस वाटर एटीएम का उद्घाटन किया था, लेकिन शुक्रवार को तीसरे दिन एटीएम जवाब दे गया। एटीएम में सिक्का डालने के बाद लोगों को पानी नहीं मिल पाया। दिनभर एटीएम में आपूर्ति ठप रही। जानकारी के अभाव में लोग आते रहे, मशीन में सिक्का डालते रहे और बैरंग लौटते रहे। एटीएम में राजेंद्र पांडे, अली हसन, त्रिभुवन लाल साह, मदन बोरा समेत कई यात्रियों और स्थानीय लोगों के सिक्के फंस गए। इससे उन्हें पानी की समस्या के साथ ही सिक्कों की चपत भी लगी।
विज्ञापन
इधर, जल संस्थान के ईई विशाल कुुमार ने बताया कि रोडवेज परिसर में नवनिर्मित शौचालय के लिए ठेकेदार ने अवैध रूप से वाटर एटीएम वाली पेयजल लाइन से कनेक्शन जोड़ा था। इसके चलते एटीएम से आपूर्ति ठप हो गई। इसका पता चलने पर शौचालय की लाइन काट दी गई। शौचालय के लिए नया कनेक्शन लेने की हिदायत दी है। उन्होंने बताया कि व्यवधान समाप्त होने के बाद आपूर्ति सुचारु कर दी है।
विज्ञापन