फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Walking off the sow Potatoes and beans in the village dump

बोना जाने वाला पैदल रास्ता बंद 

Mon, 24 Oct 2016 10:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मदकोट/मुनस्यारी (पिथौरागढ़)
ब्यूरो/अमर उजाला, मदकोट/मुनस्यारी (पिथौरागढ़) Updated Mon, 24 Oct 2016 10:58 PM IST
विज्ञापन
Walking off the sow Potatoes and beans in the village dump
आलू - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

मदकोट-बोना पैदल रास्ता बंद होने से इस बार बोना का आलू और राजमा बाजार तक नहीं पहुंच पाया है। झापुली से आगे पैदल रास्ते में रोड निर्माण का मलबा गिरने से घोड़ों की आवाजाही नहीं हो पा रही है। पिछले दस दिन से लोग रास्ता खुलने के इंतजार में हैं। यदि जल्दी रास्ता नहीं खुला तो आलू खराब होने की संभावना है।

मदकोट से बोना तक जो सड़क बन रही है उसका निर्माण अभी झापुली तक ही हुआ है। झापुली से आगे बोना पहुंचने के लिए करीब पांच किलोमीटर का सफर पैदल करना पड़ता है लेकिन इस रास्ते में निर्माणाधीन सड़क का मलबा पट गया है। कई स्थानों पर रास्ता टूट चुका है। लोग किसी तरह पैदल आवाजाही कर रहे हैं लेकिन घोड़ों को ले जा पाना संभव न होने से आलू और राजमा गांव से बाहर नहीं आ पाया है।
विज्ञापन


बोना इस क्षेत्र का सबसे ज्यादा आलू और राजमा उत्पादक गांव है। गांव के लोगों की आर्थिकी भी आलू, राजमा से ही चलती है। इस मौसम में आलू, राजमा बेचने के बाद लोग सालभर का खर्चा चलाते हैं। ग्राम प्रधान नेत्र सिंह पंचपाल ने बताया कि बोना गांव में एक हजार क्विंटल आलू और 500 क्विंटल राजमा पड़ा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव तक घोड़ों के न पहुंचने से इसे काश्तकार बाजार तक नहीं ले जा पा रहे हैं। उन्होंने उपजिलाधिकारी को पत्र लिखकर पैदल रास्ते की मरम्मत की मांग की। ताकि आलू, राजमा को बाजार तक पहुंचाया जा सके। एसडीएम वैभव गुप्ता ने कहा है कि रास्ते की मरम्मत के लिए लोनिवि को लिख दिया गया है। जल्दी ही रास्ते की मरम्मत हो जाएगी और आलू, राजमा बाजार तक पहुंचने लगेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed