{"_id":"580cec9e4f1c1bc877bc1af6","slug":"walk-on-the-path-of-love-and-peace","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेम और शांति के रास्ते पर चलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेम और शांति के रास्ते पर चलें
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Sun, 23 Oct 2016 10:30 PM IST
विज्ञापन
आत्मिक उन्नति महोत्सव के समापन पर प्रार्थना करते प्रचारक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्राइस्ट चर्च आफ इंडिया कानपुर की ओर से सिल्थाम स्थित मैथोडिस्ट चर्च में आयोजित तीन दिनी आत्मिक उन्नति महोत्सव का रविवार को समापन हो गया। समापन पर कहा गया कि मानवता की रक्षा का प्रेम और शांति ही मुख्य आधार है। सभी से अपील की गई कि प्रेम और शांति के रास्ते पर चलें। ईसा मसीह ने दुनिया को यही संदेश दिया था कि प्रेम और शांति के बल पर मानवता का भला हो सकता है।
विज्ञापन
मुख्य वक्ता सैमुएल सिंह ने कहा कि आज पूरी दुनिया को शांति और प्रेम की जरूरत है। यदि शांति और प्रेम का वातावरण बन जाए तो दुनिया से आतंकवाद समाप्त हो जाएगा। समापन के दिन भारी संख्या में लोग मौजूद रहे। क्राइस्ट चर्च कानपुर की राष्ट्रीय संयोजक रीतू सिंह ने कहा कि पिथौरागढ़ में जिस तरह लोगों ने महोत्सव में भागीदारी की, वह सराहनीय है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कई लोगों तक आत्मिक उन्नति का संदेश पहुंचाया जा चुका है। आने वाले समय में इससे भी भव्य कार्यक्रम होगा। राजू शर्मा आदि ने कहा कि देश के सम्मान और शांति के लिए इस तरह के आयोजन समय-समय पर कराए जाएंगे। समापन मौके पर भजन और प्रार्थना में बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन