फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Waiting for one week to take advantage of ICU

आईसीयू का लाभ लेने को एक हफ्ते का इंतजार

Sun, 15 Apr 2018 10:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Sun, 15 Apr 2018 10:02 PM IST
विज्ञापन
Waiting for one week to take advantage of ICU
पिथौरागढ़ के जिला अस्पताल में बना आईसीयू वार्ड - फोटो : अमर उजाला

सीएम पिथौरागढ़ में अत्याधुनिक आईसीयू का उद्घाटन तो कर गए, लेकिन आईसीयू में जरूरी डॉक्टर और स्टाफ नहीं मिला है। इसके चलते फिलहाल मरीजों को आईसीयू सेवा का लाभ नहीं मिल पाएगा। जिला अस्पताल प्रशासन ने मुख्यालय को डॉक्टर और स्टाफ की तैनाती का प्रस्ताव भेजा है। एक सप्ताह के भीतर तैनाती की उम्मीद जताई जा रही है।

विज्ञापन


जिला अस्पताल आईसीयू की सुविधा वाला राज्य का पहला केंद्र बन चुका है। शनिवार को सीएम हंस फाउंडेशन की मदद से यहां ढाई करोड़ की लागत से अत्याधुनिक आईसीयू का उद्घाटन कर चुके हैं, लेकिन आईसीयू में पांच जीएमओ, एक निश्चेतक, ईसीजी-एक्सरे टेक्नीशियन के साथ ही चार-चार स्टाफ नर्स और वार्ड ब्वॉय की नियुक्ति की जाएगी। इस बीच अस्पताल प्रशासन ने मुख्यालय को आईसीयू में डॉक्टर और स्टाफ की तैनाती का प्रस्ताव भेज दिया है। एक सप्ताह के भीतर आईसीयू को डॉक्टर और स्टाफ मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन


आज हैंडओेवर होगा आईसीयू 
हंस फाउंडेशन सोमवार को नवनिर्मित आईसीयू जिला अस्पताल को हैंडओवर करेगा। इसके साथ ही आईसीयू संचालन का जिम्मा जिला अस्पताल प्रशासन पर आ जाएगा। हालांकि फाउंडेशन की टीम एक साल तक आईसीयू संचालन की व्यवस्थाओं में मदद करेगी। इससे पहले फाउंडेशन की टीम अस्पताल के डॉक्टरों और स्टाफ को प्रशिक्षित करेगी। स्टाफ की तैनाती और प्रशिक्षण के बाद सेवा शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईसीयू में डॉक्टर और स्टाफ की तैनाती का प्रस्ताव मुख्यालय को भेज दिया है। डॉक्टर और स्टाफ को प्रशिक्षण भी दिया जाना है। आईसीयू सेवा शुरू होने ने एक सप्ताह का वक्त लग सकता है। -डॉ. एचएस खड़ायत, प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक, पिथौरागढ़

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed