फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Voters with blood donation awareness campaign

रक्तदान के साथ मतदाता जागरूकता अभियान भी

Fri, 13 Jan 2017 10:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Fri, 13 Jan 2017 10:17 PM IST
विज्ञापन
Voters with blood donation awareness campaign
पिथौरागढ़ में मतदाता जागरूकता के साथ रक्तदान करते डीएम - फोटो : अमर उजाला

जिला प्रशासन ने शुक्रवार को स्वीप कार्यक्रम को विशेष तरीके से मनाया। जिला स्तर के कई अधिकारी और कर्मचारी जिला अस्पताल के रक्तकोष विभाग में पहुंचे। वहां पहुंचे लोगों को मताधिकार, अनिवार्य मतदान की जानकारी दी गई। बाद में डीएम, एसपी समेत 20 अधिकारियों और कर्मचारयिों ने रक्तदान किया।

विज्ञापन


जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी डा. रंजीत सिन्हा ने कहा कि जिस प्रकार रक्तदान से संकट में पड़े किसी व्यक्ति की जान बचाई जा सकती है, ठीक उसी तरह मतदान से एक मजबूत लोकतंत्र को खड़ा किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि स्वीप कार्यक्रम के दौरान रक्तदान शिविर के आयोजन के पीछे यही मंशा रही है।
विज्ञापन


बाद में डीएम, एसपी अजय जोशी समेत 20 लोगों ने रक्तदान किया। इस दौरान सीएमओ डा. यूएस अधिकारी, प्रमुख चिकित्साधीक्षक डा. केएस मेहता, डिप्टी सीएमओ डा. उषा गुंज्याल, सीओ हिमांशु साह, स्वीप कार्यक्रम के प्रभारी दीपक कुमार समेत कई विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed