फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Voter list of Vyapar Mandal

व्यापार मंडल की बैठक में समस्याओं को लेकर चर्चा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jan 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
Voter list of Vyapar Mandal
पिथौरागढ़ में बैठक करते व्यापार संघ पदाधिकारी। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। व्यापार मंडल की बैठक में विभिन्न समस्याओं को लेकर चर्चा की गई। व्यापारियों ने नगर के विभिन्न स्थानों पर दुकानों के बाहर लगे फड़ों को लेकर विरोध जताया। इस पर व्यापारी नेताओं ने कहा कि नगर पालिका से वार्ता कर समाधान निकाला जाएगा।
विज्ञापन

सोर भवन में प्रधान संरक्षक भूपेंद्र सिंह माहरा के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को व्यापार मंडल की बैठक हुई। व्यापार संघ अध्यक्ष शमशेर महर ने कहा कि जल्द ही चुनाव से पहले सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। सदस्य की वोटर आईडी प्रतिष्ठान के नाम से बनेगी। ताकि कोई फर्जी वोटर न बन सके। एक प्रतिष्ठान से केवल एक ही व्यापारी वोटर बनेगा इस पर सहमति बनी। बैठक में संरक्षक मंडल पिथौरागढ़ और उद्योग व्यापार मंडल की जिला कार्यकारिणी ने प्रांतीय संगठन से सामंजस्य बनाकर पत्राचार की बात कही। तय किया गया कि संरक्षक मंडल और समस्त व्यापारियों की भावनाओं का ध्यान अगर प्रांतीय कार्यकारिणी नहीं करेगी तो पिथौरागढ़ व्यापार मंडल सोर स्वतंत्र इकाई के तौर पर बनी रहेगी। इसमें जिलाध्यक्ष पवन जोशी और महामंत्री जनक जोशी ने व्यापारियों के हित का ध्यान रखने की बात कही। संरक्षक मंडल की राय के बाद सदस्यता शुल्क एक सौ रुपये लेने का निर्णय लिया गया। चुनाव समिति की अगली बैठक 31 जनवरी को होगी। इस मौके पर जगदीश पुनेड़ा, अशोक अग्रवाल, दिनेश जोशी, भुवन पांडेय, सुनील वर्मा, नम्रता बोहरा, जावेद खान, अनूप भट्ट आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed