{"_id":"58b855f94f1c1bf15c830b02","slug":"volc-n-tacan-won-the-match-by-one-wicket","type":"story","status":"publish","title_hn":"टकाना ने एक विकेट से क्रिकेट मैच जीता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टकाना ने एक विकेट से क्रिकेट मैच जीता
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Thu, 02 Mar 2017 10:57 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में क्रिकेट मैच खेलने को तैयार खिलाड़ी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वर्गीय भूपेंद्र सिंह सौन मेमोरियल जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में टकाना इलेवन ने रोमांचक मुकाबले में जीत दर्ज कर अगले चक्र में प्रवेश किया।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को देवसिंह खेल मैदान में टकाना इलेवन और बीसाबजेड़ की टीमों के बीच मुकाबला हुआ। मुख्य अतिथि पूर्व क्रिकेटर कमलेश धामी और नीरज सौन ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर मैच शुरू कराया। बीसाबजेड़ ने धीरज के 53, सूरज के नाबाद 36 और नीरज सौन के 20 रनों की बदौलत 20 ओवर में 7 विकेट पर 175 रन बनाए। दीपक ने 3 और विक्रम ने 2 विकेट लिए। 176 रनों के लक्ष्य का पीछे करने उतरी टकाना इलेवन ने अच्छी शुरुआत की।
विज्ञापन
हिमांशु के 40, कपिल और गौरव के 35-35 रनों की बदौलत टकाना इलेवन ने 7 गेंद शेष रहते 1 विकेट से मैच जीत लिया। रोहित ने और सूरज ने 3-3 विकेट लिए। अंपायर हरिओम राणा, कमल परिहार और स्कोरर जीवन मेहता थे। कमेंट्री हरीश बोहरा और कौशल अधिकारी ने की।
विज्ञापन