{"_id":"5c59c3b6bdec2237d6013e30","slug":"vimal-bhavesh-maya-nisha-fastest-in-the-race","type":"story","status":"publish","title_hn":"विमल, भावेश, माया, निशा दौड़ में सबसे तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विमल, भावेश, माया, निशा दौड़ में सबसे तेज
Tue, 05 Feb 2019 10:41 PM IST
kamlesh kamlesh
ब्यूरो/ अमर उजाला , पिथौरागढ़।
ब्यूरो/ अमर उजाला , पिथौरागढ़।
Published by: kamlesh kamlesh
Updated Tue, 05 Feb 2019 10:41 PM IST
विज्ञापन
क्रास कंट्री खेल के विजेता खिलाड़ी प्रमाण पत्रों के साथ।
- फोटो : पिथौरागढ़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला खेल कार्यालय की ओर से आयोजित जिला स्तरीय क्रास कंट्री के अलग-अलग वर्गों में विमल, भावेश, माया और निशा ने पहला स्थान प्राप्त किया। उक्त दौड़ का आयोजन गणतंत दिवस की पूर्व संध्या पर किया जाना था लेकिन उस दिन मौसम खराब होने के कारण इसे बीती रविवार को आयोजित किया गया।
जिला क्रीड़ाधिकारी संजीव कुमार पौरी ने बताया कि अंडर 13 वर्ष बालक वर्ग की तीन किमी की दौड़ में विकास खंड बेड़ीनाग के पांखू क्षेत्र के विमल उपाध्याय ने प्रथम, यहीं के चंदन कार्की ने द्वितीय, एसवीएम स्कूल के युवराज बिष्ट ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंडर 17 वर्ष बालक वर्ग की चार किमी दौड़ में स्पोर्ट्स स्टेडियम में प्रशिक्षणरत भावेश भट्ट, यहीं के पवन भंडारी और नितिन सिंह थापा ने क्रमश: पहला, दूसरा, तीसरा स्थान प्राप्त किया।
महिला ओपन वर्ग की चार किमी दौड़ मेें राइंका पिथौरागढ़ की माया ने प्रथम, निकिता बिष्ट ने द्वितीय और स्पोर्ट्स हॉस्टल की रिया राणा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंडर 14 वर्ष बालिका वर्ग की तीन किमी की दौड़ में पांखू क्षेत्र की निशा जोशी, मोनिका जोशी, ज्योति जोशी क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं। क्रास कंट्री में प्रतिभाग करने वाली छोटी बालिका आरती जोशी, रिया को दौड़ पूरी करने पर विशेष प्रोत्साहन पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
दौड़ में 97 बालक और 40 बालिकाओं ने प्रतिभाग किया। विजेता प्रतिभागियों को मंगलवार को डीडीओ गोपाल गिरी ने पुरस्कृत किया। इस मौके पर कै. धरम चंद, जनार्दन वल्दिया, प्रताप सिंह, दिनेश चंद्र पाटनी, फकीर राम सार्की, गोकुलानंद पंत, निर्मल किशोर भट्ट आदि मौजूद रहे।