फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Villagers will be on migration to higher Himalayan villages

उच्च हिमालयी गांवों में प्रवास पर जा सकेंगे ग्रामीण

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2020 09:27 PM IST
विज्ञापन
Villagers will be on migration to higher Himalayan villages
माइग्रेशन पर उच्च हिमालयी क्षेत्र को जाते सीमांत के लोग(फाइल फोटो)। - फोटो : PITHORAGARH
दारमा और व्यास घाटी के गांवों में पारंपरिक प्रवास को लेकर संशय दूर हो गया है। इन घाटियों के लोग अब गांवों को जा सकते हैं।
विज्ञापन

लॉकडाउन के बाद दारमा के 14 और व्यास के सात गांवों के लोग अपने उच्च हिमालयी क्षेत्र में स्थित अपने मूल गांवों की ओर जाने का इंतजार कर रहे थे। एक अप्रैल से होने वाला पारंपरिक माइग्रेशन में लॉकडाउन के चलते 20 दिन का विलंब हो गया है।
इस कारण उच्च हिमालयी क्षेत्रों में याक, झुप्पू, हिमालयी गाय आदि जानवर गर्मी के चलते काफी परेशान हो रहे थे। विगत दिनों भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष कृष्णा गर्ब्याल ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर माइग्रेशन पर जाने की अनुमति देने की मांग की थी। उन्होंने कहा था कि माइग्रेशन में लोग छह माह के लिए उच्च हिमालयी गांवों में जाते हैं। ग्रामीण अपने जानवरों को लेकर गांवों में जाते हैं। इससे सामाजिक दूरी का पालन भी स्वत: होता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा था कि मूल गांवों में जाने से ग्रामीण खेतीबाड़ी का कार्य करते हैं। मई के बाद फसलों को बोने का समय नहीं रहता है। इस संबंध में उपजिलाधिकारी अनिल कुमार शुक्ला ने बताया कि लोग खेतीबाड़ी और पशुपालन के लिए अपने मूल गांवों में जा रहे हैं। इसलिए वह लोग पहले की तरह ही जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे ग्रामीणों में उत्साह है। ग्रामीणों का कहना है कि कोरोना महामारी से निपटने के लिए सरकार की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन किया जाएगा। क्षेत्र प्रमुख धन सिंह धामी, पालिकाध्यक्ष राजेश्वरी देवी, भूपेंद्र थापा, पूर्व चेयरमैन अशोक नबियाल, रुकुम बिष्ट, राजू नेगी, वीरेंद्र नपलच्याल, योगेश गर्ब्याल, लक्ष्मी परमार, उर्मिला कुटियाल ने मुख्यमंत्री और भाजपा नेता शमशेर सत्याल का आभार जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed