फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Villagers walked 12 kilometers to take the elderly to the hospital in pithoragarh

Pithoragarh News: बुजुर्ग की जान बचाने के लिए खतरनाक रास्तों पर किया सफर, 12 किमी चलकर पहुंचाया अस्पताल

Tue, 13 Aug 2024 12:55 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़
अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़ Updated Tue, 13 Aug 2024 12:55 PM IST
सार

पिथौरागढ़ जिले के बंगापानी तहसील क्षेत्र के मेतली गांव निवासी धरम सिंह पुत्र भवान सिंह (70) की अचानक तबीयत खराब हो गई। ग्रामीणों ने बीमार व्यक्ति के लिए बांस के डंडों से कुर्सी को बांधकर डोली बनाई और उसे 12 किमी दूर सड़क तक पहुंचाया।

विज्ञापन
Villagers walked 12 kilometers to take the elderly to the hospital in pithoragarh
पिथौरागढ़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पिथौरागढ़ जिले के बंगापानी तहसील क्षेत्र के सड़क सुविधा से वंचित मेतली और कनार गांव के लोगों का हर दिन चुनौती भरा होता है। कभी किसी गर्भवती को समय पर अस्पताल पहुंचाकर सुरक्षित प्रसव कराने की चुनौती हो या फिर किसी घायल या बीमार का जीवन बचाने की जद्दोजहद उन्हें 24 घंटे परीक्षा देने के लिए तैयार रहना पड़ता है। ऐसे ही एक मामले में मेतली के ग्रामीणों को बीमार बुजुर्ग का जीवन बचाने के लिए ग्रामीणों को 12 किलोमीटर पैदल चलना पड़ा।

विज्ञापन


रविवार को मेतली निवासी धरम सिंह पुत्र भवान सिंह (70) की अचानक तबीयत खराब हो गई। दर्द इतना बढ़ गया कि उनको जल्दी अस्पताल पहुंचा आवश्यक हो गया। उनकी स्थिति देखते हुए परिजनों ने तहसील प्रशासन से हेलिकॉप्टर की व्यवस्था करने की मांग की। तहसील प्रशासन की ओर से बताया गया कि हेलिकॉप्टर देहरादून है और मौसम अनुकूल होने पर ही आ सकेगा। इसके बाद ग्रामीणों ने बिना देरी किए बीमार व्यक्ति के लिए बांस के डंडों से कुर्सी को बांधकर अस्थायी डोली बनाई और उसे 12 किमी दूर सड़क तक पहुंचाया।
विज्ञापन


चार घंटे पैदल चलने के बाद सड़क तक पहुंचने पर परिजनों को वाहन के लिए एक घंटे का इंतजार करना पड़ा। वाहन मिलने के बाद मरीज को 100 किमी दूर जिला अस्पताल भेजा गया। मेतली गांव के लोगों का कहना है कि सड़क सुविधा नहीं होने से उन्हें आए दिन बीमार या गर्भवती को डोली के सहारे सड़क तक पहुंचाना पड़ता है। उन्होंने प्रशासन से गांव के लिए शीघ्र सड़क का निर्माण किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हेलिकॉप्टर सेवा संचालित है। सूचना मिलने पर हेलिकॉप्टरर के माध्यम से बीमार या आपदा में फंसे लोगों को रेस्क्यू किया जा रहा है। कई बार मौसम खराब होने पर हेलिकॉप्टर से रेस्क्यू कार्य में बाधा आ रही है।
 - रीना जोशी, डीएम पिथौरागढ़।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed