फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Villagers themselves gathered to open the road closed for 14 days

Pithoragarh News: 14 दिन से बंद सड़क खोलने के लिए खुद जुटे ग्रामीण

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 02 Aug 2024 11:03 PM IST
विज्ञापन
Villagers themselves gathered to open the road closed for 14 days
चौसाला से नौलड़ा को जाने वाली सड़क में गिरे पेड़ को हटाने का कार्य करते लोग। संवाद
थल (पिथौरागढ़)। चौसाला से नौलड़ा को जाने वाली प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क पिछले 14 दिनों से बंद है। सड़क बंद होने से लोगों की दिक्कतें बढ़ती जा रही हैं। ग्रामीणों को थल बाजार से राशन, सिलिंडर और मरीजों को अस्पताल पहुंचने में दिक्कत हो रही है। समस्या को देखते हुए ग्रामीणों ने खुद सड़क को खोलने का कार्य शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

चौसाला- नौलड़ा सड़क मड़, भट्टीगांव, चौसाला में मलबा आने से बंद पड़ी है। इस सड़क में दड़मोली और आमथल के बीच बोल्डर गिरे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि लगभग 22 करोड़ की लागत की इस सड़क का कार्य 2019 में किया गया। इतना समय बीतने के बाद भी सड़क का कार्य अधूरा पड़ा हुआ है। विभाग ने ठेकेदार को 90 प्रतिशत भुगतान कर दिया है। उन्होंने कहा कि विभाग और ठेकेदार की मिलीभगत से यह सड़क आय का जरिया बन चुका है। 14 दिनों तक विभाग और ठेकेदार सड़क से मलबा नहीं हटा रहे हैं। ग्रामीणों ने श्रमदान से सड़क पर आए मलबे और पेड़ को हटाने का कार्य शुरू कर दिया है। ग्रामीणों की कोशिश है कि फिलहाल हल्के वाहन के लिए सड़क खोली जाए। सड़क खोलने के लिए रजनीश पाठक, प्रकाश राम, हेम चंद्र लोहनी, तारा दत्त पाठक, नरेश रावत, महेश सिंह सहित कई ग्रामीण युवा जुटे हैं।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed