फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Villagers stopped the road construction for Darma

ग्रामीणों ने दारमा के लिए बन रही सड़क का काम रोका

Tue, 02 Oct 2018 10:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला Updated Tue, 02 Oct 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
Villagers stopped the road construction for Darma
धारचूला के दुग्तू में घेराव करते लोग - फोटो : अमर उजाला

दारमा घाटी के माइग्रेशन वाले गांव ग्राम पंचायत दुग्तू सोन के लिए निर्माणाधीन सड़क पर विशाल बोल्डर आ गया। ग्रामीणों ने निर्माण कार्य के मलबे से ध्वस्त गेट, पेयजल योजना और सिंचाई गूल का सुधार नहीं करने का आरोप लगाते हुए बोल्डर नहीं हटाने दिए। बाद में सीपीडब्ल्यूडी के अधिकारियों और क्षेत्रीय पटवारी के आश्वासन पर ग्रामीण माने।

विज्ञापन


सीपीडब्ल्यूडी दुग्तू गांव के लिए सड़क का निर्माण कर रहा है। सड़क कटिंग के दौरान एक विशाल बोल्डर आने से सड़क बंद हो गई। जब मजदूर बोल्डर हटाने पहुंचे तो ग्रामीणों ने बोल्डर नहीं हटाने दिया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सड़क के मलबे से गांव का गेट, घराट की गूल, पेयजल योजना ध्वस्त हो गई थी। इससे अनुसूचित जाति के दस परिवारों को असुविधा हो रही है। विभाग से बार-बार कहने के बाद भी कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। दुग्तू के प्रधान देवराम दुग्ताल ने गांव में लगे डीएसबीटी फोन से एसडीएम राजकुमार पांडेय को समस्याओं की जानकारी दी।
विज्ञापन


एसडीएम के निर्देश पर सीपीडब्ल्यूडी के एई गौरव सिंह, पटवारी दारमा निर्मल सिंह बोरा और पुलिस के दो जवान धारचूला से 50 किलोमीटर दूर दुग्तू गांव पहुंचे। अधिकारियों से मिले आश्वासन के बाद ग्रामीण मान गए। ग्रामीणों ने कहा कि यदि कार्य नहीं हुए तो फिर से काम रोका जाएगा। इस दौरान सुंदर सिंह दुग्ताल, गजेंद्र सिंह, जगदीश सिंह, गणेश सिंह, भूपेंद्र कुमार, मोती राम, अर्जुन राम, करन सिंह, किसमती देवी, जितेंद्र सिंह, धर्म सिंह आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed