फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Villagers of Satgal warn of boycotting Lok Sabha elections 2024 in pithoragarh

Pithoragrah: दो साल बाद भी सड़क निर्माण नहीं हुआ शुरू, लोगों में आक्रोश; दी चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

Tue, 12 Mar 2024 04:58 PM IST
हीरा मेहरा विपिन गुप्ता, संवाद
विपिन गुप्ता, संवाद Published by: हीरा मेहरा Updated Tue, 12 Mar 2024 04:58 PM IST
सार

पिथौरागढ़ के सटगल में दो साल से सड़क निर्माण शुरू नहीं होने से लोगों में आक्रोश है। नाराज लोगों ने कलक्ट्रेट आकर प्रदर्शन किया। उन्होंने शीघ्र सड़क का निर्माण कार्य शुरू नहीं करने पर आगामी लोकसभा चुनाव का बहिष्कार करने की चेतावनी दी। 

विज्ञापन
Villagers of Satgal warn of boycotting Lok Sabha elections 2024 in pithoragarh
दो साल बाद भी सड़क निर्माण नहीं हुआ शुरू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

पिथौरागढ़ के सटगल में दो साल से सड़क निर्माण शुरू नहीं होने से लोगों में आक्रोश है। नाराज लोगों ने कलक्ट्रेट आकर प्रदर्शन किया। उन्होंने शीघ्र सड़क का निर्माण कार्य शुरू नहीं करने पर आगामी लोकसभा चुनाव का बहिष्कार करने की चेतावनी दी। उन्होंने पेयजल व्यवस्था में भी सुधार करने की मांग की।

सोमवार को कलक्ट्रेट पहुंचे सटगल के ग्रामीणों ने डीएम रीना जोशी को दिए ज्ञापन में कहा कि दो वर्ष पूर्व सड़क स्वीकृत हो गई थी। आज तक सड़क का निर्माण शुरू नहीं हो पाया। सड़क नहीं होने आए दिन लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। कुछ समय पूर्व जिला प्रशासन ने जल्द सड़क का निर्माण शुरू कराने का आश्वासन दिया था, लेकिन अभी तक सड़क का निर्माण नहीं हो पाया है।

विज्ञापन

ग्रामीण मीना देवी ने कहा कि गांव में पेयजल भी काफी दिक्कत है। पेयजल जुटाने में ही उनका पूरा समय लग जाता है। कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता महेंद्र लुंठी ने भी ग्रामीणों के आंदोलन को समर्थन दिया। इस मौके पर धीरज बैरी सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये पढ़ें- Champawat: अपनी मांगों को लेकर पेड़ों में चढ़ी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन; दी चेतावनी


आंतरिक मार्ग की बदहाली से लोग परेशान
चंपावत जिला मुख्यालय में आंतरिक मार्ग के खस्ताहाल होने से हजारों की आबादी को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। एनएच से लगे ग्याली सेरान तक लगभग 400 मीटर सड़क पर जगह-जगह गड्ढे हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि चार वर्ष पूर्व इस सड़क में सुधारीकरण का कार्य हुआ था। तब से लेकर अब तक किसी ने सड़क की कोई सुध नहीं ली। कई लोग बदहाल मार्ग के कारण चोटिल भी हो चुके हैं। पालिका के ईओ अशोक कुमार वर्मा ने बताया बजट के आधार पर सुधारीकरण का कार्य किया जाएगा।

चार साल पूर्व मार्ग का सुधारीकरण किया गया था। इसके बाद मार्ग पर कोई काम नहीं हुआ है। मार्ग पर गड्ढे होने से लोगों को आवाजाही में दिक्कत हो रही है। - चंद्रमोहन जोशी, व्यापारी, चंपावत।

मार्ग के सुधारीकरण की जरूरत है। पालिका को टैक्स दिया जाता है। उसकी जिम्मेदारी है कि वह आंतरिक मार्गों का सुधारीकरण कर जनता को आवाजाही की बेहतर सुविधा दे। - पुष्कर सिंह, स्थानीय, चंपावत।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed