{"_id":"69837cacb4347ee71b081613","slug":"villagers-met-the-cm-regarding-the-construction-of-suva-road-pithoragarh-news-c-230-1-pth1019-137843-2026-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: सुवा सड़क बनाने को लेकर सीएम से मिले ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: सुवा सड़क बनाने को लेकर सीएम से मिले ग्रामीण
Wed, 04 Feb 2026 10:36 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Wed, 04 Feb 2026 10:36 PM IST
विज्ञापन
देहरादून में सड़क की मांग के लिए मुख्यमंत्री से मिलते सुवा के लोग। स्रोत : स्वयं
धारचूला (पिथौरागढ़)। सुवा गांव के ग्रामीणों को सड़क तक पहुंचने के लिए आज भी 10 किलोमीटर की दूरी पैदल तय करनी पड़ रही है। परेशान ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर मोटर मार्ग बनाए जाने की मांग की है।
भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश मंत्री देवेंद्र बिष्ट और युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष हरीश बिष्ट ने देहरादून में मुख्यमंत्री से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद भी ग्रामीण पैदल चलने के लिए विवश हैं। उन्होंने कहा कि सड़क सुविधा नहीं होने से लोगों को आवाजाही में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने मुख्यमंत्री से तकनीकी खामियों को दूर करते हुए शीघ्र सड़क बनाए जाने की मांग की। मुख्यमंत्री ने सड़क का कार्य शीघ्र शुरू कराने का आश्वासन दिया। संवाद