फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Villagers begin fast on demand of road

सड़क की मांग को लेकर ग्रामीणों का अनशन शुरू

Fri, 16 Feb 2018 10:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बेड़ीनाग
ब्यूरो/अमर उजाला, बेड़ीनाग Updated Fri, 16 Feb 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
Villagers begin fast on demand of road
सड़क की मांग को लेकर लछीमा गांव में अनशन पर बैठे ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

हलियाडोब से लछीमा, ओखरानी, सिरतोली होते हुए नाचनी तक स्वीकृत सड़क का काम पूरा नहीं होने से नाराज ग्रामीणों ने शुक्रवार से लछीमा गांव में ही क्रमिक अनशन शुरू कर दिया है। ठीक एक माह पहले ग्रामीणों ने प्रशासन को इस आशय का चेतावनी पत्र दिया था, इसमें सड़क निर्माण शुरू करने के लिए एक महीने का समय दिया था। यह समय अवधि पूरी होते ही ग्रामीणों ने आंदोलन शुरू कर दिया है।

विज्ञापन


मोटर मार्ग निर्माण संघर्ष समिति की इससे पहले बैठक हुई। इसमें तय किया गया कि प्रथम चरण में रोज दो लोग क्रमिक अनशन पर बैठेंगे। पहले दिन देवी दत्त पाठक और भैरव दत्त पाठक क्रमिक अनशन पर बैठे। उनके साथ कई लोगों ने धरना दिया। बताया गया कि हलियाडोब से लछीमा, ओखरानी वाली इस सड़क की मंजूरी 2014 में मिल गई थी। 20 किलोमीटर लंबी इस सड़क पर लोनिवि ने मात्र छह किलोमीटर सड़क की कटिंग की है। जुलाई 2017 से सड़क का निर्माण बंद कर दिया गया। बेड़ीनाग तहसील के इस सबसे पिछड़े इलाके में लोगों को अब तक सड़क सुविधा का लाभ नहीं मिला है।
विज्ञापन


25 हजार की आबादी वाले इस इलाके के लोग आज भी 108 आपात सेवा, रसोईगैस की सुविधा से वंचित हैं। लोगों में प्रशासन और शासन के रवैये पर भारी गुस्सा है। अनशन स्थल पर लोगों ने जमकर नारेबाजी की और अगले चरण में सामूहिक रूप से आमरण अनशन पर बैठने का ऐलान किया। इस मौके पर संघर्ष समिति के अध्यक्ष भैरव दत्त पाठक, उपाध्यक्ष गोपाल सिंह मेहता, कोषाध्यक्ष बसंत बल्लभ पाठक, संयोजक देवी दत्त पाठक, सचिव शेर सिंह कार्की, संरक्षक दीवान सिंह मेहता, हयात सिंह कार्की, नाथू राम आदि लोग थे। महिलाओं ने भी आंदोलन का समर्थन किया है। महिलाएं भी क्रमिक अनशन पर बैठने की तैयारी में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed