{"_id":"5fb6a55a8ebc3e9bf00e1ae7","slug":"video-confrence-in-pithauragarh-pithoragarh-news-hld4045022141","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम की 143 घोषणाओं से मात्र 37 घोषणा पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम की 143 घोषणाओं से मात्र 37 घोषणा पूरी
विज्ञापन
वीसी में कुमाऊं आयुक्त को जानकारी देते डीएम पिथौरागढ़।
- फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। कुमाऊं आयुक्त अरविंद ह्यांकी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये जिला योजना, राज्य योजना, केंद्र पोषित बाह्य योजना और सीएम घोषणाओं की समीक्षा की। इस मौके पर डीएम डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने बताया कि पिथौरागढ़ में मुख्यमंत्री की 143 घोषणाओं में से 37 घोषणाएं पूरी हो गई हैं।
वीसी में डीएम डॉ. जोगदंडे ने बताया कि इस वित्तीय वर्ष में जिला योजना के तहत जिले में कुल 32.30 करोड़ की राशि मिली है। इसके सापेक्ष विभिन्न विभागों ने 18 करोड़ की राशि व्यय की है। कुमाऊं आयुक्त ने डीएम को विभागों को अनुमोदित राशि के सापेक्ष शत प्रतिशत राशि आवंटित करने के साथ ही समय पर पूरी राशि व्यय कराने के निर्देश दिए। डीएम ने बताया कि राज्य योजना में 125 करोड़ के सापेक्ष 115 करोड़, केंद्र पोषित योजना में 154 करोड़ की राशि के सापेक्ष विभागों ने 133 करोड़ रुपये खर्च कर लिए हैं। मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत जिले में प्राप्त कुल 635 आवेदनों में से चयन समिति ने 456 के परीक्षण के बाद 431 आवेदन बैंक को भेजे हैं। इनमें से बैंकों ने वर्तमान तक 73 को ऋण बांट दिए हैं। पीएमईजीपी योजना में वर्तमान तक 63 लोगों को ऋण दे दिया गया है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय होम स्टे योजना में 12 स्वीकृत आवेदनों के सापेक्ष नौ को ऋण दिया गया है। वीर चंद्र सिंह गढ़वाली स्वरोजगार योजना में 19 स्वीकृत आवेदनों के सापेक्ष आठ को बैंकों ने ऋण दिया गया है। वीसी में एडीएम आरडी पालीवाल, परियोजना निदेशक आशीष पुनेठा, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी जमील नफीस, सीवीओ डॉ. विद्यासागर कापड़ी, सीएमओ डॉ. हरीश चंद्र पंत मौजूद थे।
जिला योजना में 32.10 करोड़ के सापेक्ष 16.84 करोड़ खर्च
चंपावत। चंपावत में वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान डीएम सुरेंद्र नारायण पांडेय ने बताया कि जिला योजना में 32.10 करोड़ की राशि मिली है, जिसके सापेक्ष 24.99 करोड़ की राशि विभागों को आवंटित कर दी गयी है। विभागों की ओर से 16.84 करोड़ रुपये व्यय कर लिया गया है। इस पर आयुक्त ने प्राप्त राशि के सापेक्ष विभागों को कम राशि आवंटित होने पर डीएम को शीघ्र ही विभागों को राशि आवंटित करने और विभागों से गुणवत्तापूर्वक कार्य करा समय पर रिलीज राशि व्यय करवाने के निर्देश दिए। डीएम ने बताया कि मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना में 250 लक्ष्य के सापेक्ष 142 आवेदन स्वीकृत हुए और 53 लोगों को ऋण दे दिया गया है। इस मौके पर एडीएम टीएस मर्तोलिया, पीडी हेमंती गुंज्याल, एपीडी विमी जोशी, डीडीओ संतोष कुमार पंत, एसडीओ वन एमएम भट्ट, जिला अर्थ संख्याधिकारी एनबी बचखेती, सीवीओ डॉ. बीएस जंगपांगी आदि थे।