फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   victory baton welcomed in pithoragarhj

पिथौरागढ़ में स्वर्णिम विजय मशाल का जोरदार स्वागत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jan 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
victory baton welcomed in pithoragarhj
पिथौरागढ़ सैन्य छावनी में स्वर्णिम मशाल के पहुंचने पर बैंड धुन बजाकर अभिनंदन करते सेना के जवान। - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। स्वर्णिम महाविजय मशाल सोमवार शाम पिथौरागढ़ पहुंची। इस दौरान सेना के जवानों ने बैंड धुन के साथ गर्मजोशी से मशाल के साथ आए अधिकारियों और जवानों का अभिनंदन किया। मशाल लेकर आए सैन्य अधिकारियों ने स्वर्णिम महाविजय मशाल स्टेशन कमांडर ब्रिगेडियर संजीव कुमार मंडल को सौंपी। मशाल को सैन्य छावनी में रखा गया है।
विज्ञापन

मंगलवार को स्वर्णिम विजय मशाल के पिथौरागढ़ पहुंचने पर वार मेमोरियल (महाराज के पार्क) में वर्ष 1971 के युद्ध में शहीदों की वीरांगनाओं और युद्धवीरों को सम्मानित किया जाएगा। इसके बाद जनरल बीसी जोशी पब्लिक स्कूल में कार्यक्रम होगा। पूर्व कैप्टन दीवान सिंह वल्दिया ने बताया कि 16 कुमाऊं रेजिमेंट और छह रेजिमेंट गढ़वाल के जवान स्वर्णिम विजय मशाल पिथौरागढ़ लेकर पहुंचे हैं। वर्ष 1971 के भारत-पाक युद्ध में भारत के वीर जवानों ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए 93 हजार पाकिस्तानी जवानों को आत्मसमर्पण करने के लिए मजबूर कर दिया था। वर्ष 1971 की स्वर्णिम जयंती पर यात्रा पूरे देश में भ्रमण कर रही है। जो वीर शहीदों की शहादत को लोगों के बीच पहुंचा रही है। उन्होंने बताया कि मंगलवार को होने वाले कार्यक्रम में ब्रिगेडियर, डीएम, एसपी सहित सेना के कई अधिकारी हिस्सा लेंगे।

पिथौरागढ़ सैन्य छावनी में स्वर्णिम मशाल के साथ उपस्थित सेना के अधिकारी और जवान।

पिथौरागढ़ सैन्य छावनी में स्वर्णिम मशाल के साथ उपस्थित सेना के अधिकारी और जवान।- फोटो : PITHORAGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed