फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   vendors end their strike after government order for payment of pending bills is issued in pithoragarh

Pithoragarh News: दस दिन बाद खुले 780 सस्ता गल्ला की दुकानों के ताले, विक्रेताओं हड़ताल खत्म

Wed, 11 Sep 2024 04:20 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़
अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़ Published by: हीरा मेहरा Updated Wed, 11 Sep 2024 04:20 PM IST
सार

Pithoragarh News: 10 दिन बाद जिले में 780 सस्ता गल्ला की दुकानों के ताले खुल गए हैं। लंबित बिलों के भुगतान का शासनादेश जारी होने पर सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने हड़ताल खत्म कर दी है। ऐसे में अब गोदामों से राशन का उठान और वितरण शुरू होगा। 

विज्ञापन
vendors end their strike after government order for payment of pending bills is issued in pithoragarh
पिथौरागढ़ में प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

आखिरकार 10 दिन बाद जिले में 780 सस्ता गल्ला की दुकानों के ताले खुल गए हैं। लंबित बिलों के भुगतान का शासनादेश जारी होने पर सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने हड़ताल खत्म कर दी है। ऐसे में अब गोदामों से राशन का उठान और वितरण शुरू होगा। विक्रेताओं की हड़ताल खत्म होने से डेढ़ लाख से अधिक उपभोक्ताओं को राशन मिलेगा।

सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने लंबित बिलों के भुगतान, लाभांश देने की मांग पर जिला पूर्ति कार्यालय के बाहर धरना दिया। लंबे समय से हड़ताल पर डटे सस्ता गल्ला विक्रेताओं को एसडीएम सदर खुशबू पांडे ने बिलों के भुगतान का शासनादेश भेजकर हड़ताल खत्म करने का आग्रह किया। शासनादेश मिलने पर आखिरकार विक्रेताओं ने 10 दिन बाद हड़ताल खत्म कर राशन वितरण करने का फैसला लिया है। सोरघाटी सस्ता गल्ला विक्रेता कल्याण समिति के अध्यक्ष मनोज पांडे ने कहा कि भाड़ा और लाभांश की राशि जारी होने का शासनादेश मिलने पर फिलहाल हड़ताल खत्म कर दी गई है।

विज्ञापन

चेतावनी देते हुए कहा कि जल्द विक्रेताओं के खाते में धनराशि नहीं पहुंची तो वे फिर से राशन वितरण बंद कर हड़ताल शुरू करेंगे। उम्मीद है कि जल्द गोदामों से सस्ता गल्ला की दुकानों तक राशन पहुंचेगा। वितरण शुरू होने से उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी। मौके पर गणेश कन्याल, केशर सिंह धामी, जोेगा बिष्ट, बच्ची सिंह डोबाल, लक्ष्मण भंडारी, होशियार सिंह, चंदन देउपा, रतन सिंह सहित अन्य सस्ता गल्ला विक्रेता शामिल रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सस्ता गल्ला विक्रेताओं हड़ताल खत्म
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed