फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Vending and sanitary napkin machine will be installed in Bedinag College.

Pithoragarh News: बेड़ीनाग महाविद्यालय में लगेगी वेंडिंग और सेनेटरी नैपकिन मशीन

Thu, 21 Sep 2023 09:52 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Thu, 21 Sep 2023 09:52 AM IST
विज्ञापन
Vending and sanitary napkin machine will be installed in Bedinag College.
बेड़ीनाग महाविद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते छात्र-छात्राएं। स्रोत: सूचना विभाग
बेड़ीनाग (पिथौरागढ़) कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने बेड़ीनाग महाविद्यालय के वार्षिकोत्सव का शुभारंभ किया। उन्होंने महाविद्यालय में वेडिंग और सेनेटरी नैपकिन मशीन लगाने की घोषणा की। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने सुंदर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने छात्र-छात्राओं से अनुशासन का पालन करने और लक्ष्य निर्धारित करते हुए उस पर काम करने को कहा। इस दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित भी किया गया। रेखा आर्या ने कहा कि जितनी जरूरी शिक्षा है उतने ही जरूरी खेल भी हैं। राज्य सरकार खेलो को बढ़ावा देने के लिए लगातार काम कर रही है। हमारी कोशिश है कि आने वाले समय में हम अपने प्रदेश को खेलों की भूमि बनाएंगे। इस मौके पर विधायक फकीर राम टम्टा, दीपक कार्की, विनीता बाफिला , त्रिभुवन भंडारी, जगदीश मेहता, नील कार्की, दर्पण कुमार, प्राचार्य देवेश प्रसाद भट्ट मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed