फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Vegetables spoil the kitchen budget

पिथौरागढ़ में सब्जियों के दामों ने घरों का बिगाड़ा स्वाद

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Nov 2020 06:56 PM IST
विज्ञापन
Vegetables spoil the kitchen budget
सब्जी की दुकान। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। जिला मुख्यालय में सब्जियों के बढ़ते दामों ने लोगों की रसोई का बजट बिगाड़ दिया है। यहां सब्जियों के मुकाबले फल सस्ते हैं। प्याज लोगों की थाली से गायब हो गया है। दाम बढ़ने के कारण लोग सब्जियों को खरीदने से परहेज कर रहे हैं।
विज्ञापन

शहर में शुक्रवार को हरी मटर 160 रुपये प्रति किलो, प्याज 80 रुपये किलो, आलू के दाम भी 50 रुपये किलो बिक रहा है। इसके अलावा लाल टमाटर और गाजर भी 60 रुपये किलो बिक रहा है। फलों में केला 50, सेब 80, अमरूद 100 और अनार 160 रुपये किलो बिक रहा है।
विज्ञापन

सब्जी व्यापारी खालिद ने बताया कि लॉकडाउन के चलते किसानों ने उत्पादन कम किया। इससे नगर में आने वाली सब्जियों के दाम बढ़कर आ रहे हैं। प्रकाश ने बताया कि एक दिन पूर्व मटर 200 रुपये बिक रही थी। आज इसके दामों के कुछ कमी आई है। फल व्यापारी यूनुस ने बताया कि सब्जियों के मुकाबले फलों के दाम कम हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सब्जियों के बढ़ते दाम खाने का स्वाद बिगाड़ रहे हैं। बाजार जाकर क्या खरीदें क्या नहीं, समझ नहीं आता है। मटर 160 रुपये किलो खरीदी। बाजार में लौकी ही सबसे सस्ती मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed