फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Vanaraji village school is dependent on one teacher for two years

Pithoragarh News: वनराजि गांव का स्कूल दो साल से एक शिक्षक के भरोसे

Mon, 08 Apr 2024 11:20 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Mon, 08 Apr 2024 11:20 PM IST
विज्ञापन
Vanaraji village school is dependent on one teacher for two years
डीडीहाट में स्कूल जाते मदनपुरी गांव के वनराजि बच्चे। स्रोत : ग्रामीण
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। वनराजि गांव मदनपुरी के प्राथमिक विद्यालय में मात्र एक शिक्षक कार्यरत है। शिक्षकों की कमी के कारण वनराजियों के बच्चों की शिक्षा प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन


एक ओर जहां सुगम विद्यालयाें में दो बच्चों पर दो या दो से अधिक शिक्षक तैनात हैं वहीं दुर्गम के विद्यालयों को एकल शिक्षक के भरोसे छोड़ा गया है। यही स्थिति डीडीहाट के मदनपुरी प्राथमिक विद्यालय की भी बनी हुई है। इस विद्यालय में 20 बच्चे अध्ययनरत हैं। दो साल से इस विद्यालय में मात्र एक शिक्षक कार्यरत है। नए सत्र में और प्रवेश होने हैं इसके बावजूद शिक्षकों की तैनाती के लिए कोई प्रयास नहीं हो रहे हैं। वनराजियों का कहना है कि उनकी आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर है।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान मदनपुरी महेश कन्याल का कहना है कि दो साल से शिक्षा विभाग के अधिकारी इस स्कूल में शिक्षक देने का झूठा आश्वासन दे रहे हैं जबकि वनराजि बच्चों काे स्कूल भेजने के लिए बमुश्किल तैयार किया जाता है। डीडीहाट के खंड शिक्षा अधिकारी हिमांशु नौगाई का कहना है कि शिक्षकों के स्थानांतरण होते ही इस स्कूल में सबसे पहले शिक्षकों की नियुक्ति कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed