{"_id":"640f5f6c400320806c09e568","slug":"vaisali-village-women-against-alcohol-pithoragarh-news-c-8-1-80531-2023-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: वैसाली गांव की महिलाओं का शराब के ठिकानों पर धावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: वैसाली गांव की महिलाओं का शराब के ठिकानों पर धावा
Mon, 13 Mar 2023 11:07 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Mon, 13 Mar 2023 11:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। वैसाली गांव की महिलाएं शराब के खिलाफ मैदान में उतर गई हैं। उन्हें कुछ लोगों के गांव में अवैध तरीके से शराब बेचने की सूचना मिली। इसके बाद समूह में निकली महिलाओं ने हाथों में लाठी-डंडे लेकर शराब बेचने वाले ठिकानों पर धावा बोला।
महिलाओं के आक्रोश को देखते हुए शराब बेचने वाले फरार हो गए। इसके बाद महिलाओं ने वहां मिलीं शराब की बोतलें तोड़ दीं और शराब पीने वालों को सख्त हिदायत देकर छोड़ा।
महिलाओं ने कहा कि अगर कोई भी व्यक्ति शराब बेचते या फिर नशे में मिला तो उसे पकड़कर पुलिस के सुपुर्द किया जाएगा। ग्राम प्रधान रेखा देवी का कहना है कि पूर्व में गांव में सर्वसम्मति से शराब बंदी का प्रस्ताव पास किया गया है। इसके बाद भी कोई शराब बेचता या पीता पकड़ा गया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
यह शराब बेचने और इसे पीने वालों के खिलाफ अंतिम चेतावनी है। इस दौरान महिला समूह की अध्यक्ष पूनम रावत, सचिव विमला रावत, सलाहकार शीला रावत, वरिष्ठ उपाध्यक्ष दीपा रावत, उपाध्यक्ष गीता रावत आदि महिलाएं मौजूद रहीं।