{"_id":"57d2ecc84f1c1bce76317b79","slug":"uttarkashi-in-football-yuesnagr-dehradun-pauri-live","type":"story","status":"publish","title_hn":"फुटबाल में उत्तरकाशी, यूएसनगर, देहरादून, पौड़ी जीते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फुटबाल में उत्तरकाशी, यूएसनगर, देहरादून, पौड़ी जीते
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Fri, 09 Sep 2016 10:39 PM IST
विज्ञापन
फुटबाल का मैच खेलने को तैयार खिलाड़ी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य स्तरीय विद्यालयी फुटबाल प्रतियोगिता में शुक्रवार को कई मुकाबले हुए। बालिका वर्ग के प्रथम मुकाबले में उत्तरकाशी ने देहरादून को 1-0 से शिकस्त देकर अगले चक्र में प्रवेश कर लिया। मैच का एकमात्र गोल मनीषा ने किया। बालिका वर्ग के दूसरे मैच में पौड़ी की टीम ने पिथौरागढ़ को 2-1 से पटकनी दी।
विज्ञापन
बालक वर्ग के मैच में ऊधमसिंह नगर ने अल्मोड़ा की टीम को 4-0 से रौंदा। ऊधमसिंह नगर के चिरंजीव ने दो गोल किए। बालक वर्ग के एक अन्य मैच में देहरादून ने चमोली को 2-0 से हराया। देहरादून के मानिक साह और रजतपाल ने गोल किए। बालकों के मैच में स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून ने पौड़ी को 3-1 से हराया। स्पोर्ट्स कालेज के सचिन और नवीन ने गोल दागे।
विज्ञापन
मैचों में मुख्य अतिथि सीओ हिमांशु साह और मुख्य शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार जुकरिया थे। डिग्री कॉलेज के खेल प्राध्यापक प्रो. पुष्कर सिंह बिष्ट ने भी आयोजन में हिस्सा लिया। प्रतियोगिता संपन्न कराने में आनंद सिंह रावत, सुरेंद्र रावत, शैलेंद्र सिंह, महिपाल सिंह, किशोर पाल, भुवन उप्रेती आदि सहयोग दे रहे हैं। प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले शनिवार को खेले जाएंगे।
विज्ञापन