फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Uttarakhand's youth show

उत्तराखंड के युवाओं ने दिखाया दम, यूपी के बेदम

Tue, 27 Nov 2018 10:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Tue, 27 Nov 2018 10:30 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand's youth show
पिथौरागढ़ सेना के मैदान में भर्ती के लिए पहुंचे युवा - फोटो : अमर उजाला

प्रादेशिक सेना की भर्ती के दूसरे दिन यूपी के युवा बेदम दिखे। उत्तराखंड के युवाओं ने अपना दम दिखाया तो यूपी के युवा दौड़ में ही पिछड़ गए।

विज्ञापन


प्रादेशिक सेना 111 इफेंट्री बटालियन (टीए कुमाऊं) इलाहाबाद की ओर से सात प्रांतों की भर्ती पिथौरागढ़ में हो रही है। पहले दिन करीब 5800 युवा उत्तराखंड से पहुंचे थे। मंगलवार को यूपी वालों की भर्ती में करीब ढाई हजार युवा उमड़े। सुबह चार बजे से ही युवा भर्ती दौड़ की लाइन में लगने शुरू हो गए। इलाहाबाद से आए सैन्य अधिकारियों ने भर्ती प्रक्रिया शुरू की। सोमवार को उत्तराखंड के युवाओं की दौड़ के बाद शारीरिक जांच की गई। मंगलवार को यूपी के बुलंदशहर, मेरठ, बरेली, शाहजहांपुर, मथुरा समेत विभिन्न प्रांतों से आए युवाओं ने दौड़ में हिस्सा लिया।
विज्ञापन


हजारों युवा बाहर अपनी बारी के इंतजार में दिखे। दौड़ में यूपी के युवा अपना दम नहीं दिखा पाए। भर्ती से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि युवा अपना समय और धन खर्च कर कई परेशानियों को झेलते हुए यहां पहुंचे हैं, लेकिन दौड़ में हांफ जा रहे हैं। युवाओं की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए सेना के साथ ही पुलिस जवानों की भी व्यवस्था की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


भड़कटिया में लगाया लंगर
पिथौरागढ़। प्रादेशिक सेना की भर्ती में अपेक्षा से ज्यादा युवाओं की भीड़ उमड़ पड़ी। पिछले वर्षों तक जहां दो से ढाई हजार युवा भर्ती होने को आते थे, इस बार यह संख्या आठ हजार के पार कर गई। कई युवाओं को सड़कों के किनारे सोना पड़ा। बेरोजगारी का आलम यह है कि 83 पदों के सापेक्ष अकेले उत्तराखंड से ही 5800 से अधिक युवा उमड़ पड़े। भूखे, प्यासे युवाओं के लिए भड़कटिया में लंगर लगाया गया। यहां प्रधान योगेश जोशी, मनीष पंत, विपिन जोशी, पंकज जोशी, दीपक जोशी, त्रिभुवन कोठारी आदि व्यवस्थाओं में लगे रहे।

ठंडे पानी का आनंद उठाया 
पिथौरागढ़। भर्ती में शामिल होने आए युवाओं ने ठुलीगाड़ में ठंडे पानी का लुत्फ उठाया। युवा सुबह से ही कड़ाके की ठंड के बावजूद गाड़ के पानी में स्नान कर तरोताजा हो रहे थे। युवाओं ने बताया कि उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। बावजूद उनमें सेना के प्रति हौसला बरकरार है।

पालिकाध्यक्ष रावत निकले सड़कों पर
पिथौरागढ़। नगरपालिका अध्यक्ष राजेंद्र सिंह रावत सोमवार रात भी सड़कों पर निकले। उन्होंने भर्ती में शामिल होने आए युवाओं के लिए रहने की व्यवस्था की। रात को कड़ाके की ठंड में आसमान के नीचे रात बिताने को मजबूर युवाओं को उन्होंने आश्रय दिया। व्यापार संघ अध्यक्ष शमशेर महर भी युवाओं की मदद को आगे आए। उन्होंने न केवल युवाओं को अपने घर में जगह दी, बल्कि उनसे अनुरोध किया कि भविष्य में पहाड़ के बच्चे उनके यहां आते हैं तो उनकी भी मदद करें।

सेना, पुलिस व्यवस्था रही मुस्तैद
पिथौरागढ़। टैक्सी संचालकों और होटल स्वामियों की ठगी के बाद प्रशासन नींद से जागा। पिथौरागढ़ से भर्ती होने आए युवाओं से जब जमकर ठगी हो गई तब इसकी जानकारी सेना और पुलिस को मिली। सोमवार की रात सेना ने भड़कटिया, वड्डा क्षेत्र के 10 स्कूलों में युवाओं के रहने की व्यवस्था की। पुलिस की ओर से एसआई किशोर पंत के नेतृत्व में करीब 60 जवानों की ड्यूटी लगाई गई थी।

रोडवेज की 25 अतिरिक्त बसों से यहां पहुंचे युवा
पिथौरागढ़। विभिन्न राज्यों से आए युवा हल्द्वानी और टनकपुर रूट से पिथौरागढ़ पहुंचे। हल्द्वानी से 10, जबकि टनकपुर से 15 अतिरिक्त बसें सोमवार की देर शाम यहां पहुंची। बसों की अधिक संख्या के कारण युवाओं को रोडवेज स्टेशन में उतारने के बाद बसों को पार्क करने के लिए वर्कशॉप भेजा गया। बसों की व्यवस्था को लेकर रोडवेज के उप महाप्रबंधक राजेंद्र प्रसाद स्टेशन पर मौजूद रहे।


केमू ने हल्द्वानी के लिए लगाई 20 बसें
पिथौरागढ़। प्रादेशिक सेना की भर्ती में शामिल होने आए युवाओं की मदद के लिए केमू भी आगे आई। पिथौरागढ़ केमू के इंचार्ज अशोक चौहान ने बताया कि बीते दिन 20 बसें हल्द्वानी से पिथौरागढ़ आई थी। इन युवाओं को वापस हल्द्वानी छोड़ने के लिए सेना भर्ती मैदान से केमू की बसें लगाई गई हैं।

ठगी का शिकार हुए युवा
पिथौरागढ़। भर्ती में शामिल होने आए युवाओं से न केवल जीप चालकों ने ठगी की, बल्कि होटल संचालकों ने भी खुले आम उन्हें लूटा। युवाओं ने बताया कि उन्होंने एक समय का खाना 250 रुपये खर्च करने के बाद खाया। एक समोसा उन्हें 20 रुपये में दिया गया। पिथौरागढ़ से भर्ती कार्यालय तक पहुंचने के लिए उनसे 50 रुपये वसूले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed