फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Uttarakhand Nikay Chunav: Voting for civic elections will take place on January 23

Nikay Chunav: किसके सिर सजेगा जीत का ताज, जनता करेगी फैसला कल; पिथौरागढ़ में इतने लोग चुनेंगे अपना मेयर

Wed, 22 Jan 2025 05:12 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़
अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़ Published by: हीरा मेहरा Updated Wed, 22 Jan 2025 05:12 PM IST
सार

निकाय चुनाव के लिए बृहस्पतिवार को मतदान होगा। पिथौरागढ़ जिले में नगर निगम सहित छह निकायों में मेयर, पालिकाध्यक्ष के 36 और पार्षद, सभासद पद के लिए चुनावी मैदान में डटे 261 प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटियों में कैद हो जाएगा।

विज्ञापन
Uttarakhand Nikay Chunav: Voting for civic elections will take place on January 23
उत्तराखंड निकाय चुनाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

निकाय चुनाव के लिए बृहस्पतिवार को मतदान होगा। पिथौरागढ़ जिले में नगर निगम सहित छह निकायों में मेयर, पालिकाध्यक्ष के 36 और पार्षद, सभासद पद के लिए चुनावी मैदान में डटे 261 प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटियों में कैद हो जाएगा। मतदान का समय नजदीक आते ही प्रत्याशियों की धड़कन भी तेज हो गई है। सभी अपनी जीत के दावे कर रहे हैं। जिले के छह निकायों में 61,421 मतदाता भी प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करने के लिए उत्सुक हैं। जनता किसके सिर पर जीत का ताज सजाएगी और किसे नकारेगी इसका अंतिम निर्णय 25 को होगा।

लोकतंत्र का महापर्व आज है। सीमांत जिले के छह निकायों में नगर की सरकार चुनने के लिए मतदान होगा। पिथौरागढ़ नगर निगम में पहला मेयर, मुनस्यारी नगर पंचायत में पहले अध्यक्ष के साथ ही डीडीहाट, गंगोलीहाट, बेड़ीनाग, धारचूला पालिकाध्यक्ष चुनकर नगर की सरकार बनाने के लिए 61,241 मतदाता अपने वोट की ताकत दिखाएंगे।

विज्ञापन

पिथौरागढ़ नगर निगम में 53 जबकि अन्य पांच निकायों में सात-सात बूथों पर मतदान होगा। अब तक प्रत्याशियों ने अपने को दूसरों से बेहतर बताते हुए मतदाताओं को रिझाने का हरसंभव प्रयास किया। अब मतदाताओं की बारी है। बीते दिनों मतदाताओं ने सभी प्रत्याशियों को खूब परखा और अब वे अपने वोट की चोट कर इनकी किस्मत संवारने और बिगाड़ने के लिए आतुर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

261 का भाग्य मतपेटी में होगा बंद
पिथौरागढ़ नगर निगम में 39,242, गंगोलीहाट में 4391, मुनस्यारी में 4053, बेड़ीनाग में 5309, डीडीहाट में 3864 और धारचूला में 4562 मतदाता मतदान कर 261 प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटी में कैद करेंगे। कौन मतदाताओं की कसौटी पर खरा उतरा है और किसे उन्होंने नकारा है इसका फैसला 25 फरवरी को होगा जब इनका भाग्य मतपेटी से बाहर निकलेगा। 

88 पोलिंग पार्टियां कराएंगी चुनाव संपन्न
पिथौरागढ़ जिले के छह निकायों में 88 पोलिंग पार्टियां चुनाव संपन्न कराएंगी। पिथौरागढ़ नगर निगम में 55, गंगोलीहाट, बेड़ीनाग, डीडीहाट, धारचूला नगर पालिका, मुनस्यारी नगर पंचायत में सात-सात पोलिंग पार्टियों को चुनाव संपन्न कराने की जिम्मेदारी दी है। इनमें 436 मतदान कर्मी शामिल रहेंगे। 20 प्रतिशत यानि 109 कर्मियों को रिजर्व में रखा है। बुधवार को सभी पोलिंग पार्टियों को अपने-अपने बूथों के लिए रवाना किया गया। मतपेटी, मत पत्र सहित अन्य साजो-सामान लेकर मतदान कर्मी मतदान को संपन्न कराने के लिए रवाना हुए। 

800 सुरक्षा कर्मी संभालेंगे बूथों की सुरक्षा की जिम्मेदारी
पिथौरागढ़ जिले के छह निकायों में होने वाले मतदान के लिए 800 सुरक्षाकर्मी 88 बूथों की सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालेंगे। एसपी रेखा यादव ने कहा कि शांतिपूर्वक चुनाव संपन्न कराने के लिए बढ़ी संख्या में सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की है। पुलिस जवानों के साथ ही पीआरडी, होमगार्ड और वन विभाग के जवान बूथों पर सुरक्षा में तैनात रहेंगे। सभी को निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन का पालन करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं। सभी सुरक्षा कर्मी बूथों में रवाना हो गए हैं। 

कहां कितने प्रत्याशी मैदान में

नगर निगम

निकाय कुल वार्ड             मेयर प्रत्याशी             पार्षद प्रत्याशी

पिथौरागढ़ 40                      12                       161

 

नगर पालिका कुल वार्ड          अध्यक्ष प्रत्याशी            सभासद प्रत्याशी

डीडीहाट             7                         3                        16

धारचूला             7                         3                        15

गंगोलीहाट             7                         6                         18

बेड़ीनाग             7                         7                        23

 

नगर पंचायत कुल वार्ड             अध्यक्ष प्रत्याशी             सभासद प्रत्याशी

मुनस्यारी             7                         5                         28

निकायों में मतदाता

निकाय             महिला             पुरुष                        कुल

पिथौरागढ़             19881             19361             39242

गंगोलीहाट             2212             2179             4391

मुनस्यारी             2040             2013             4053

बेड़ीनाग             2627             2682             5309

डीडीहाट             1846             2018             3864

धारचूला             2345             2217             4562

 

निकायवार संवेदनशील और अति संवेदनशील बूथ

निकाय             कुल बूथ             संवदेनशील             अति संवेदनशील

पिथौरागढ़             53                   19                         20

धारचूला             07                     04                         01

डीडीहाट             07                   03                         00

गंगोलीहाट             07                02                         02

बेड़ीनाग             07                  03                         00

मुनस्यारी             07                 05                         01

अपील:लोकतंत्र की मजबूती के लिए जरूरी है मतदान, हर मतदाता को निभानी चाहिए जिम्मेदारी

लोकतंत्र तभी मजबूत होगा जब हर मतदाता मतदान करेगा। मतदान हर मतदाता का लोकतांत्रिक अधिकार है। हर मतदाता को घर से निकलकर बूथ पहुंचकर मतदान करना चाहिए। हर मतदाता को लोकतंत्र की मजबूती के लिए अपनी भागीदारी निभानी चाहिए। - विनोद गोस्वामी, जिला निर्वाचन अधिकारी, पिथौरागढ़।

 

मतदाता को अपने वोट की ताकत पहचाननी चाहिए। हर मतदाता को यह समझना चाहिए कि उनके वोट से ही स्वच्छ और स्वस्थ्य लोकतंत्र का चुनाव होना है। मतदाताओं से अपील है कि वे घर से निकलकर मतदान केंद्र तक अवश्य जाएं और अपने मताधिकार का प्रयोग करें। - रेखा यादव, एसपी, पिथौरागढ़।

 

हर मतदाता को मताधिकार के प्रति जागरूकता दिखानी चाहिए। हर मतदाता को मतदान कर लोकतंत्र के महापर्व में अपनी भागीदारी निभानी होगी। मतदान हर मतदाता का संवैधानिक अधिकार है। - योगेंद्र सिंह, उप जिला निर्वाचन अधिकारी, पिथौरागढ़।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed