Pithoragarh: UCC राज्य के मूल निवासियों के अधिकारों पर कर रहा कुठाराघात, उक्रांद कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
पिथौरागढ़ में उक्रांद कार्यकर्ताओं ने डीएम कार्यालय के माध्यम से सीएम को भेजे ज्ञापन कहा कि समान नागरिक संहिता (यूसीसी) राज्य के मूल निवासियों के साथ कुठाराघात है।
विस्तार
पिथौरागढ़ में उक्रांद कार्यकर्ताओं ने डीएम कार्यालय के माध्यम से सीएम को भेजे ज्ञापन कहा कि समान नागरिक संहिता (यूसीसी) राज्य के मूल निवासियों के साथ कुठाराघात है। इसे बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
शुक्रवार को उक्रांद कार्यकर्ता वरिष्ठ नेता काशी सिंह ऐरी के नेतृत्व में कलक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने यहां सरकार के खिलाफ नारे लगाकर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में यूसीसी लागू होने के बाद सरकार वाहवाही लूट रही है। इसमें राज्य के मूल निवासियों के अधिकारों के साथ खिलवाड़ किया गया है। यूसीसी में उल्लिखित अधिसूचना की तीन (ड) की तीन, चार और पांच बिंदु में स्थायी निवास की पात्रता को सरल कर उल्लेख किया है जो व्यक्ति राज्य में कम से कम एक वर्ष से निवास कर रहा है और राज्य और केंद्र सरकार की योजना का लाभार्थी हो या संस्था का स्थायी कर्मचारी है जो राज्य के भीतर कार्यरत है। इसकी उक्रांद निंदा करता है।
ये पढ़ें- Pithoragarh: ई-रिक्शा का संचालन करने की मांग को लेकर सड़कों पर उतरी कांग्रेस, कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन
राज्य के मूल निवासियों के हक हकूक के साथ किए गए खिलवाड़ को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस मौके पर चंद्रशेखर कापड़ी, एडवोकेट निर्मल चौधरी, जगत मेहता, दलीप धामी, चंद्र प्रकाश कोहली, राम सिंह ऐरी, गणेश उप्रेती, हरी ओम मनोला, गीता जमवाल, प्रेम सिंह बोहरा, एलएम उप्रेती, रेनूका देवी, राधिका शर्मा, गंगा धामी सहित कई लोग मौजूद रहे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.