फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Congressmen protested demanding operation of e-rickshaw

Pithoragarh: ई-रिक्शा का संचालन करने की मांग को लेकर सड़कों पर उतरी कांग्रेस, कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन

Fri, 24 May 2024 04:46 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़
अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़ Published by: हीरा मेहरा Updated Fri, 24 May 2024 04:46 PM IST
सार

पिथाैरागढ़ में यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ई-रिक्शा के संचालन की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। 
 

विज्ञापन
Congressmen protested demanding operation of e-rickshaw
ई-रिक्शा के संचालन की मांग को लेकर कलक्ट्रेट में प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पिथाैरागढ़ में यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ई-रिक्शा के संचालन की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने शीघ्र ई-रिक्शा का संचालन नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।

विज्ञापन

शुक्रवार को यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता राष्ट्रीय सचिव ऋषेंद्र महर के नेतृत्व में कलक्ट्रेट में एकत्र हुए। उन्होंने यहां नगर पालिका के खिलाफ नारे लगाकर प्रदर्शन किया। नगर पालिका ने लोकसभा चुनाव से पूर्व नगर में ई रिक्शा का ट्रायल कराया और उसकी फोटो सोशल मीडिया में प्रचारित कर अपनी पीठ थपथपाई, लेकिन ट्रायल के बाद भी अब तक ई- रिक्शा का संचालन नहीं हो पाया है। उन्होंने शीघ्र ई रिक्शा संचालन नहीं करने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Pithoragarh Protest: पांडे गांव से न्यू सेरा तक सड़क बनाने की मांग, लोगों ने डीएम कार्यालय में दिया ज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष करन सिंह, प्रदेश सचिव आनंद धामी, केदार सेठी, छात्र संघ महासचिव मुकेश कुमार, जिला महासचिव आयुष धामी, शिवम पंत, केतन ओझा, त्रिभुवन चुफाल, निखिल ऐरी, आशीष सुरखाली, रोशन गिरी, हिमांशु, प्रदीप महर, अंकुर सिंह, राजेंद्र सेठी सहित कई उक्रांद कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed