{"_id":"618c06b25475e812102f885c","slug":"uttarakhand-faundation-day-in-pithauaragarh-pithoragarh-news-hld444129884","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिथौरागढ़ में लोक कलाकारों ने बांधा समा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिथौरागढ़ में लोक कलाकारों ने बांधा समा
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में लोक कलाकारों को सम्मानित करते डीएम। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : PITHORAGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। राज्य स्थापना दिवस के तहत मनाए जा रहे महोत्सव में लोक कलाकारों ने समा बांधा। कलाकारों ने स्थानीय भाषा में कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। इस दौरान लोक वाद्य यंत्रों की प्रदर्शनी लगाई गई।
बुधवार को रामलीला मैदान में कार्यक्रमों का शुभारंभ करते हुए जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष मनोज सामंत ने सरकार की ओर से किसानों के लिए संचालित योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने सभी से योजनाओं का लाभ लेने की अपील की। प्रकाश रावत, भगवती दनपुरिया, भीम राम एंड पार्टी व ज्वालेश्वर ग्रुप ने छोलिया नृत्य और अन्य प्रस्तुति देकर दर्शकों का मन मोहा।
इस दौरान कृषि गोष्ठी का आयोजन कर कृषि विज्ञान केंद्र गैना की वैज्ञानिक डॉ. निर्मला भट्ट ने मशरूम उत्पादन, डॉ. पंचोली ने कीवी उत्पादन, मुख्य कृषि अधिकारी अमरेंद्र चौधरी और मुख्य उद्यान अधिकारी आरएस वर्मा ने किसानों को कृषि एवं औद्यानिकी की जानकारी दी। वहां डीएम डॉ. आशीष चौहान, सीडीओ अनुराधा पाल आदि थे।
विज्ञापन
बच्चों को सिखाएं स्थानीय भाषा : डीएम
पिथौरागढ़। रामलीला मैदान में डॉ. परमानंद चौबे की अध्यक्षता में कुमाऊंनी भाषा संगोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में विभिन्न कुमाऊंनी, जोहारी, शौका और रं संस्कृति भाषा के कवियों, रचनाकारों कविता पाठ किया। इससे पूर्व जिलाधिकारी आशीष चौहान ने सभी कवियों, रचनाकारों को सम्मानित किया।
उन्होंने लोगों से अपने बच्चों व नई पीढ़ी को स्थानीय भाषा को सिखाने की अपील की। वहां कुमाऊंनी कवि सरस्वती कोहली, डॉ आनंदी जोशी, नीरज पंत, दिनेश भट्ट, डॉ. दीप चंद्र भट्ट, चिंतामणि जोशी आदि थे।