{"_id":"6568c46fc42c4dd49e06cfc9","slug":"uttarakhand-diploma-engineers-federation-protest-against-the-government-pithoragarh-news-c-230-1-shld1026-7462-2023-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ का सरकार के खिलाफ प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ का सरकार के खिलाफ प्रदर्शन
Thu, 30 Nov 2023 10:50 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Thu, 30 Nov 2023 10:50 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ ने विभिन्न मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि जब तक मांगें पूरी नहीं होतीं आंदोलन जारी रहेगा।
बृहस्पतिवार को महासंघ के अभियंताओं ने टकाना भवन में एकत्र होकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि सरकार से अनुरोध के बाद भी उनकी समस्याओं का समाधान आज तक तक नहीं हो सका है। पूर्व में वित्त मंत्री और मुख्य सचिव की ओर से लिए गए निर्णयों का अनुपालन भी नहीं किया जा रहा है।
शासन स्तर पर लगभग आठ बैठकें होने के बाद भी शासन के उपेक्षापूर्ण व्यवहार के कारण न तो कोई निर्णय लिया गया ना ही इसका कार्यवृत्त जारी किया गया। शासन आदेश जारी नहीं होने के कारण अभियंताओं में आक्रोश है। इसके बाद जिलाध्यक्ष आकाश झिंझानिया के नेतृत्व में अभियंताओं ने डीएम को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन में मनीष पंत, प्रदीप नेगी, खुशबू जोशी, गुंजन मंगला, शालू प्रजापति, रुचि भट्ट, तनुजा तिवारी, ममता पांडेय, हेमंत जोशी आदि शामिल रहे।