फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Uttarakhand Board 10th Result Out UKBSE High school Topper Priyanshi Rawat Success Story

UK Board Result 2024: एयरफोर्स अधिकारी बनना चाहती है हाईस्कूल टॉपर, प्रियांशी ने सुनाई सफलता की पूरी कहानी

Tue, 30 Apr 2024 06:01 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़
अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़ Published by: हीरा मेहरा Updated Tue, 30 Apr 2024 06:01 PM IST
सार

UK Board 10th Topper Priyanshi Rawat: गंगोलीहाट की छात्रा प्रियांशी रावत ने उत्तराखंड बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा में 500 में से 500 अंक प्राप्त कर प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है। 

विज्ञापन
Uttarakhand Board 10th Result Out UKBSE High school Topper Priyanshi Rawat Success Story
Uttarakhand Board 10th Topper - फोटो : Amar ujala graphics

विस्तार

 

विज्ञापन

जंगम बाबा शंकर गिरी इंटर काॅलेज (जेबीएसजी) गंगोलीहाट की छात्रा प्रियांशी रावत ने उत्तराखंड बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा में 500 में से 500 अंक प्राप्त कर प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है। प्रदेश में टॉप कर सीमांत पिथौरागढ़ का नाम रोशन करने वाली प्रियांशी की इस उपलब्धि से पूरे जिले में खुशी व्याप्त है।

प्रियांशी के पिता राजेश रावत पूर्व सैनिक और वर्तमान में बेड़ीनाग व्यापार संघ अध्यक्ष हैं। वह हार्डवेयर और गिफ्ट सेंटर की दुकान चलाते हैं। प्रियांशी की माता रजनी रावत साधना पब्लिक स्कूल बेड़ीनाग में शिक्षिका है। प्रियांशी रावत की प्राथमिक शिक्षा साधना पब्लिक स्कूल बेड़ीनाग से हुई है। प्रियांशी के चाचा मनोज रावत राइंका पुरानाथल में सामाजिक विज्ञान के शिक्षक हैं और चाची निशा रावत गृहिणी हैं। प्रियांशी की सफलता पर बेड़ीनाग और गंगोलीहाट में खुशी की लहर है। उनकी सफलता पर विद्यालय के प्रधानाचार्य विमल कोठारी विद्यालय के प्रबंधक नरेंद्र रावल, महेंद्र दसोनी, अनिल बिष्ट, आशीष कुमार ने बधाई दी है।
विज्ञापन


ये पढ़ें- UK Board Result: छह साल पहले पिता को खोया...मां ने बढ़ाया हौसला; इंटर के टॉपर पीयूष ने सुनाई सफलता की कहानी
विज्ञापन
विज्ञापन

वायु सेना में अधिकारी बनना चाहती है प्रदेश में टॉप करने वाली प्रियांशी
उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में प्रदेश टॉपर बेड़ीनाग की प्रियांशी वायु सेना में अफसर बनकर देश सेवा करना चाहती हैं। प्रियांशी ने बताया कि जब उन्होंने परीक्षा दी थी तब उन्हें लगा था कि वह प्रदेश की मेरिट सूची में जरूर अपना स्थान बनाएंगी, लेकिन यह नहीं पता था कि वह पूरे प्रदेश में टॉप करेंगी। अपनी इस उपलब्धि से खुश प्रियांशी ने बताया कि वह हाईस्कूल में नियमित पढ़ाई करती थीं। उन्होंने बोर्ड परीक्षा को लेकर अपने आप को किसी तरह के दबाव में नहीं रखा। माता-पिता ने भी लगातार उसका मनोबल बढ़ाया।

प्रियांशी ने कहा कि बोर्ड परीक्षाओं में कई छात्र-छात्राएं अपने ऊपर प्रेशर लेते हैं जबकि पढ़ाई के समय किसी तरह का प्रेशर नहीं लेना चाहिए और जिस विषय को भी आप पढ़ रहे हैं उसे पूरी रुचि के साथ पढ़ना चाहिए। दबाव महसूस नहीं करेंगे तो हर परीक्षा में बेहतर करेंगे। प्रियांशी ने बताया कि उनके पिता ने सेना में रहकर देश सेवा की है। वह भी वायु सेना में ऑफिसर बनकर देश सेवा करना चाहती है। प्रियांशी ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और चाचा- चाची को दिया है। प्रियांशी का कहना है कि माता-पिता समय- समय पर मार्गदर्शन करते रहते थे। इसी से वह इतना बेहतर कर पाई हैं। 

रामलीला में राम की भूमिका निभा चुकी है प्रियांशी
हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में प्रदेश में टॉप करने वाली प्रियांशी अच्छी कलाकार भी हैं। प्रियांशी ने वर्ष 2022 में बेड़ीनाग में आयोजित रामलीला में राम के पात्र की भूमिका निभाई थी। उस समय ऐसा हुआ कि रामलीला मंचन के लिए उचित पात्र नहीं मिले। तब प्रियांशी ने आगे आकर राम के पात्र की भूमिका निभाने की इच्छा जताई। तब रामलीला कमेटी ने राम के साथ ही चार पात्रों की भूमिका निभाने के लिए बालिकाओं का चयन किया था। प्रियांशी कहती हैं कि वह भविष्य में भी अवसर मिलने पर रामलीला में प्रतिभाग करती रहेंगी। 

वर्ष 2023 में भी तीन बच्चे आए थे मेरिट में
जंगम बाबा शंकर गिरी इंटर कॉलेज गंगोलीहाट के तीन बच्चे दिया पंत, भूपेन बिष्ट और हिमांशु राठौर 2023 में हाई स्कूल परीक्षा में राज्य में मेरिट लिस्ट में आए थे। दिया ने छठी, हिमांशु राठौर ने 22वीं और भूपेंद्र बिष्ट ने 23वीं रैंक प्राप्त की थी। 2003 में खुले इस विद्यालय को 2009 में इंटरमीडिएट की मान्यता प्राप्त हुई तब से लगातार विद्यालय के बच्चे हाई स्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा में मेरिट लिस्ट में स्थान बनाने में कामयाब रहे हैं। इस बार विद्यालय के तीन बच्चों ने मेरिट लिस्ट में स्थान प्राप्त किया है। प्रियांशी ने राज्य में पहला स्थान प्राप्त किया। विवेक चंद्र तिवारी ने 12वीं और शिखर कोहली ने 13वीं रैंक प्राप्त की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed