फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Use of mother tongue is essential to stay connected with roots

जड़ों से जुड़े रहने के लिए मातृभाषा का प्रयोग जरूरी

Thu, 08 Mar 2018 10:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Thu, 08 Mar 2018 10:42 PM IST
विज्ञापन
Use of mother tongue is essential to stay connected with roots
काव्यगोष्ठी में आदलि कुशलि पत्रिका के अंक का विमोचन करते लोग - फोटो : अमर उजाला

आदलि कुशलि मासिक पत्रिका की काव्य गोष्ठी में कवियों, साहित्य प्रेमियों ने अपनी भाषा के संरक्षण पर बल दिया। कहा गया कि अपनी जड़ों से जुड़े रहने के लिए मातृभाषा का प्रयोग जरूरी है।

विज्ञापन


गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए आदलि कुशलि की संपादक डॉ. सरस्वती कोहली ने कहा कि अपनी भाषा को बचाना, लोक साहित्य, संस्कृति और परंपराओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की दिशा में पत्रिका काम कर रही है। मुख्य अतिथि लालकुआं से आए मोहन जोशी ‘मोहन दा’ ने कहा कि आदलि कुशलि पत्रिका की मदद से पिथौरागढ़ में साहित्यिक माहौल को और पुख्ता करने में मदद मिलेगी। प्रोफेसर पीएन चौबे ने पत्रिका की गुणवत्ता और इसके प्रचार-प्रसार को अधिक प्रभावी बनाने पर जोर दिया। बागेश्वर से आए सुशील कुमार ने कुमाऊंनी भाषा को लिपिबद्ध रूप में लोगों के सामने रखने पर जोर दिया।
विज्ञापन


वरिष्ठ कवियत्री आशा सौन ने कहा अपनी जड़ों से जुड़े रहने के लिए मातृभाषा का प्रयोग होना आवश्यक है। मुकेश कोहली हौशिया ने पत्रिका के मूल विषय और उस पर आ रही कठिनाई को सामने रखा। गोष्ठी के बाद काव्यपाठ किया गया। आशा सौन ने बलि प्रथा पर चोट करते हुए कहा-मन में पाप लीभेर ऊंछा भगवानाक दरबार, जीव हत्या करिभेर कूंछा सुरती राखो मेरो घरबार, डॉ. सरस्वती कोहली ने कहा-रोशन पुर नै हुन दिमरया चेलिस, फिरि ले पुरि नै बुझि रै चेलि। बाल कवि लक्षिका ने कहा-अप्पू, डब्बू, पप्पू आ मिलि जुलिभेर पेड़ लगा। प्रकाश जोशी शूल के संचालन में हुई गोष्ठी में मंजू देवी, भावना कोहली, अनमोल प्रसाद आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed