{"_id":"42e94274573be65adf80e270d6432772","slug":"upi-didihat-play-in-mumbai-s-cricket-team-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई यूपीएल में खेलेगी डीडीहाट की क्रिकेट टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुंबई यूपीएल में खेलेगी डीडीहाट की क्रिकेट टीम
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Fri, 04 Dec 2015 09:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंबई में प्रारंभ हुई उत्तराखंड प्रीमियर लीग में पहली बार डीडीहाट क्रिकेट टीम भी प्रतिभाग कर रही है। इसके लिए डीडीहाट से क्रिकेट के 6 खिलाड़ी मुंबई पहुंच चुके हैं। हर वर्ष प्रवासी उत्तराखंडियों के कौथिक फाउंडेशन की ओर से यह प्रतियोगिता मुंबई में आयोजित की जाती है।
कौथिक फाउंडेशन संस्था के टीम सदस्य जगजीवन कन्याल ने बताया कि पहली बार डीडीहाट क्रिकेट की टीम को इस मुकाबले में प्रवेश दिया गया है। डीडीहाट बाघ के नाम से यह टीम इस मुकाबले को खेलेगी। इसके लिए 6 स्थानीय क्रिकेटरों को मुंबई बुलाया गया। इस प्रतियोगिता में पूरे उत्तराखंड की कुल 27 टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। यूपीएल के चेयरमैन सुरेश राणा ने बताया कि इस प्रतियोगिता में रणजी खेले कई खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। यह प्रतियोगिता राजीव गांधी स्टेडियम बेलापुर में खेली जा रही है।