फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Uncovered a plot to kill an arrest

हत्या की साजिश का पर्दाफाश, एक गिरफ्तार

Mon, 23 Feb 2015 10:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत Updated Mon, 23 Feb 2015 10:45 PM IST
विज्ञापन
Uncovered a plot to kill an arrest
उधार की रकम नहीं लौटा पाने के कारण एक व्यक्ति ने कर्जदाता की हत्या की साजिश रच डाली। पुलिस ने साजिश में शामिल एक युवक को तमंचा और दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस साजिश में शामिल अन्य दो आरोपियों की गिरफ्तारी में जुटी है।
विज्ञापन

बनबसा के होटल व्यवसायी नवी अंसारी पुत्र मोहम्मद अंसारी ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि कुछ लोग उसके छोटे भाई मोहम्मद रफी की हत्या की साजिश रच रहे हैं। उसने बताया कि उसके भाई ने तीन किश्तों में विनोद गुप्ता पुत्र बनवारी लाल को 16 लाख रुपए उधार दिए थे। जब उसने रकम वापस मांगी तो वह आनाकानी करने लगा और उसने रफी की हत्या की साजिश रच डाली। थानाध्यक्ष पीएस दानू ने बताया कि विनोद गुप्ता ने अपने नौकर संजय श्रीवास्तव पुत्र राजेंद्र श्रीवास्तव के साथ मिलकर रफी की हत्या के लिए खटीमा निवासी राकेश वाल्मीकि पुत्र स्व. रामभरोसे से 95 हजार में सौदा तय किया था। नवी ने मामले में विनोद गुप्ता, संजय श्रीवास्तव और राकेश वाल्मीकि को नामजद किया था। जिस पर
विज्ञापन

पुलिस ने  संजय श्रीवास्तव को 315 बोर का तमंचा और दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार करने के बाद आईपीसी की धारा 115 के साथ 4/25 आर्म्स एक्ट में जेल भेज दिया है।  थानाध्यक्ष के कहा है कि साक्ष्य जुटाने के बाद मामले में अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed