फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Two warrantees who were absconding for six and three years arrested

Pithoragarh News: छह और तीन सालों से फरार चल रहे दो वारंटी गिरफ्तार

Tue, 21 May 2024 10:59 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Tue, 21 May 2024 10:59 PM IST
विज्ञापन
Two warrantees who were absconding for six and three years arrested
पिथौरागढ़। एसओजी और कोतवाली पुलिस ने छह वर्षों से फरार चल रहे पांच हजार रुपये इनामी वारंटी को गिरफ्तार किया। इस दौरान तीन साल से फरार चल रहे एक अन्य वारंटी को भी दबोचा गया। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेशी के बाद जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

मनोज धौनी निवासी सल्ला चिंगरी धारा-379, 411 और धारा-26 वन अधिनियम में छह वर्षों से फरार चल रहा था। वर्ष 2018 में पुलिस ने उसे एक पिकअप में अवैध रूप से चीड़ की 45 बल्लियां और नौ तख्ते ले जाते हुए गिरफ्तार किया था। बाद में वह फरार हो गया था। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास कर रही थी और उस पर पांच हजार का इनाम भी रखा था। पुलिस ने उसे गैलेक्सी रेजिडेंसी होटल अपोजिट शुभम पेट्रोलियम अडानी पोर्ट रोड थाना मुंदरा जिला कच्छ (गुजरात) से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

इस दौरान पुलिस टीम ने 138 एनआई एक्ट में फरार चल रहे देवेंद्र कुमार निवासी बगरतोली को सूरत (गुजरात) से गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ पांच वारंट जारी किए गए थे। वह न्यायालय में उपस्थित नहीं होकर गिरफ्तारी से बचने के लिए फरार चल रहा था। एसपी रेखा यादव ने बताया कि पुलिस जनवरी 2024 से अब तक 70 हजार रुपये के नौ इनामी आरोपियों को विभिन्न राज्यों से गिरफ्तार कर चुकी है। मई में पुलिस अब 25 हजार के पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed