{"_id":"65f8744e8984d6a7ed0fc5f5","slug":"two-storey-house-made-of-wood-burnt-loss-worth-lakhs-pithoragarh-news-c-243-1-shld1007-102491-2024-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: लकड़ी से बना दो मंजिला मकान जला, लाखों का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: लकड़ी से बना दो मंजिला मकान जला, लाखों का नुकसान
Mon, 18 Mar 2024 10:35 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Mon, 18 Mar 2024 10:35 PM IST
विज्ञापन
धू धू कर जलता दो मंजिला लकडी से बना मकान। संवाद
टनकपुर (चंपावत)। क्षेत्र के ग्राम उचौलीगोठ में सोमवार सुबह पूर्व ग्राम प्रधान के लकड़ी से बने दो मंजिला पुराने भवन में आग लग गई। मकान में परिवार के साथ रह रहे बटाईदार ने बमुश्किल घर से निकलकर जान बचाई। फायर ब्रिगेड ने दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने से मकान और घरेलू सामान जलकर नष्ट हो गया। बताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी होगी।
उचौलीगोठ के पूर्व ग्राम प्रधान बिशन सिंह महर के लकड़ी से बने दो मंजिला पुराने भवन में उनके बटाईदार कालीचरण का परिवार रहता है। सोमवार तड़के करीब चार बजे मकान में बटाईदार कालीचरण, उसकी पत्नी और तीन बच्चे सो रहे थे। बटाईदार ने बताया कि अचानक उनको सांस लेने में दिक्कत होने लगी। इस बीच उसके पांव पर लकड़ी का जलता कोयला गिरा तो उसकी नींद खुली। उसने शोर मचाकर परिवार के अन्य सदस्यों को जगाया और सभी बाहर निकल आए।
इसके बाद फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। आग से आसपास के लोगों में अफरातफरी मच गई। फायर सर्विस के राजेंद्र सिंह के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची और करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। तब मकान और उसमें बटाईदार का रखा घरेलू सामान राख हो गया। पीड़ित के अनुसार अग्निकांड में करीब चार लाख के नुकसान का अनुमान है।