फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Two storey house burnt by fire in Thalal village of Baitadi

Pithoragarh News: बैतड़ी के थलाल गांव में आग से दोमंजिला घर जला

Sun, 07 Jan 2024 10:31 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sun, 07 Jan 2024 10:31 PM IST
विज्ञापन
Two storey house burnt by fire in Thalal village of Baitadi
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। नेपाल के बैतड़ी जिले के डिलाशैनी गांवपालिका 6 थलाल गांव में पुष्कर थलाल के दोमंजिला घर में शनिवार की रात भीषण आग लग गई। इससे लाखों का नुकसान होने का अनुमान है। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।
विज्ञापन

पुष्कर थलाल रात में परिवार समेत सोने की तैयारी कर रहे थे। अचानक घर में आग लग गई। आग बुझाने में असफल रहने पर वह जान बचाने के लिए घर से बाहर भागे। बैतड़ी जिला प्रहरी कार्यालय के प्रवक्ता प्रहरी निरीक्षक खेम विक्रम केसी ने बताया कि आग इतनी भीषण थी कि पूरा घर जलकर नष्ट हो गया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि भवन स्वामी के अनुसार आग से घर में रखी डेढ़ लाख की नकदी, एक तोला आठ आना सोना, 35 हजार रुपये के कपड़े और खाद्यान्न जल कर नष्ट हो गया है। उन्होंने बताया कि समय रहते परिवार के सदस्य घर से बाहर आ गए थे, जिससे कोई मानवीय क्षति नहीं हुई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed