फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Two killed including Nepali in two road accidents, one in critical condition

दो सड़क हादसों में नेपाली समेत दो की मौत, एक की हालत गंभीर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 27 Sep 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
Two killed including Nepali in two road accidents, one in critical condition
पवन मेहता(फाइल) - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ नगर में दो अलग-अलग सड़क हादसों में नेपाली नागरिक और एक युवक की मौत हो गई है। नेपाली नागरिक को टक्कर मारने वाले युवक के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद जेल भेज दिया है। पुलिस ने सड़क हादसे में मृत दोनों व्यक्तियों के शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिए हैं।
विज्ञापन

रविवार देर शाम भैलोत निवासी मुकेश सिंह (19) पुत्र मोहन सिंह (हाल निवासी एंचोली) और बेड़ा गुरना निवासी पवन मेहता(17) बेड़ा भैलोत से एंचोली की ओर आ रहे थे। जीजीआईसी एंचोली के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। स्थानीय लोगों और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने दोनों को रेफर कर दिया। रात करीब आठ बजे पवन मेहता ने दम तोड़ दिया है। पवन के जबड़े, हाथ, पैर पेट में गंभीर चोट थी। मुकेश के भी सिर, पैर और मुंह में गंभीर चोटें है। उसे हल्द्वानी हायर सेंटर रेफर किया गया है।
विज्ञापन

इधर विण एपीएस रोड पर बाइक (यूके05सी 4656) ने नरेंद्र धामी (55) पुत्र वीर बहादुर निवासी नेपाल बैतड़ी को टक्कर मार दी। जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के दौरान नरेंद्र ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने बाइक चला रहे युवक सौरभ जोशी (23) के खिलाफ आईपीसी की धारा 279 और 394 में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त बाइक काफी रफ्तार में थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क हादसे में घर का चिराग बुझने से माता-पिता बदहवास
पिथौरागढ़। मामा के घर से लौट रहे पवन मेहता की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसे में उसके मामा का बेटा मुकेश सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। पवन की मौत से परिजन गहरे सदमे में हैं। गांव में शोक की लहर है।
बेड़ा गुरना निवासी पवन मेहता अपने ममेरे भाई मुकेश के साथ भैलोत गया था। भैलोत जाने के लिए उन्होंने दोस्त से बाइक मांगी थी। वापस लौटते समय एंचोली जीजीआईसी के समीप हादसा हो गया। पवन के पिता टैक्सी चलाकर परिवार का भरण पोषण करते हैं। उसकी मां रेखा मेहता गृहणी हैं। पवन की बड़ी बहन तनुजा बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा है। बताया जा रहा है कि पवन पढ़ाई में अच्छा था। उसके सौम्य व्यवहार का हर कोई कायल था। पवन की मौत के बाद परिवार और गांव में शोक की लहर है। माता, पिता, बहन बदहवास पड़े हुए हैं। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद पवन का शव परिजनों को सौंप दिया है, जिसके बाद उसका अंतिम संस्कार कर दिया है। राज्य आंदोलनकारी जगत सिंह मेहता ने सरकार और जिला प्रशासन से पवन मेहता के परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग की है। जिला पंचायत उपाध्यक्ष कोमल मेहता ने शोक संवेदना प्रकट की है।

पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़-धारचूला रोड में पंडा के समीप पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल हो गया।
जाजरदेवल निवासी बॉबी चंद सोमवार शाम बाइक से पिथौरागढ़ की ओर आ रहा था। पंडा के पास सामने से आ रही पिकअप ने गलत दिशा में आकर बाइक को टक्कर मार दी। इसके बाद चालक मय वाहन फरार हो गया। दुर्घटना में बॉबी हाथ और पैरों में गंभीर चोटें पहुंची हैं। लोगों की सूचना पर 108 वाहन से घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed