फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Two dozen ATM made showpiece

दो दर्जन एटीएम बने शोपीस

Mon, 16 Apr 2018 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूराे पिथौरागढ़।
अमर उजाला ब्यूराे पिथौरागढ़। Updated Mon, 16 Apr 2018 11:35 PM IST
विज्ञापन
Two dozen ATM made showpiece
पिथौरागढ़ में नकदी न होने से बंद पड़ा एटीएम। अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला
 एसबीआई की मुख्य चेस्ट को पिछले दिनों मिली 72 करोड़ की रकम के बाद भी लोगों को एटीएम में नकदी संकट से राहत नहीं मिल पा रही है। मुख्यालय के दो दर्जन एटीएम शोपीस बने हुए हैं। अधिकांश एटीएम में ताले लटक गए हैं। इससे लोगों को भारी दिक्कतों को सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


सोमवार को मुख्यालय में एसबीआई समेत विभिन्न बैंकों के दो दर्जन एटीएम ठप पड़े रहे।  इनमें से दिनभर एक नोट तक नहीं निकला। सप्ताह का पहला दिन होने के चलते नगर में खूब भीड़भाड़ थी। लोग खरीदारी, इलाज समेत कई जरूरी कामों से मुख्यालय आए थे। लेकिन उन्हें मुख्यालय के सभी एटीएम के चक्कर काटने के बाद भी नकदी नहीं मिल पाई। नकदी की कमी से बाजार पर भी असर पड़ा।
विज्ञापन


 नकदी की कमी को देखते हुए बैंकों ने एटीएम में करेंसी डालने से परहेज किया। धारचूला से आई सुनीता गर्ब्याल ने बताया कि इलाज के लिए जिला अस्पताल आए थे। दवा खरीदने के लिए कई एटीएम के चक्कर काटे, लेकिन नकदी नहीं मिल पाई।  मुनस्यारी के मुकेश कुमार ने बताया कि वह खरीदारी के लिए मुख्यालय बाजार आए थे, लेकिन एटीएम में नकदी न मिलने से उन्हें बिना खरीदारी किए लौटना पड़ा। पिथौरागढ़ के किशोर पंत ने बताया कि घर पर जरूरी काम से नकदी की जरूरत थी। नगर भर के एटीएम छानने के बाद भी नकदी नहीं मिल सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैंक शाखाओं पर लगी रही भीड़
एटीएम में नकदी न होने से बैंक शाखाओं पर दिनभर लोगों की भीड़ लगी रही। लोगों को बैंक शाखाओं में लंबी कतार लगाकर पासबुक और चेक से नकदी निकालनी पड़ी।  इससे उन्हें काफी परेशानी उठानी पड़ी। सोमवार को नगर के बैंकों में खाताधारकों की भारी भीड़ लगी रही। एटीएम से नकदी न मिलने के बाद लोगों ने बैंक शाखाओं का रुख किया। इससे बैंकों पर कामकाज का दबाव भी बढ़ गया है।

कोट
चेस्ट में नकदी की कमी के चलते एटीएम नहीं भर पा रहे हैं। बैंकों से समय-समय पर एटीएम में नकदी डालने को कहा है। रिजर्व बैंक से और नकदी की मांग की जा रही है।
प्रवीण कुमार, लीड बैंक अधिकारी, पिथौरागढ़  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed