फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Two arrested including Gangster Act accused in theft cases

Pithoragarh News: चोरी के मामलों में गैंगस्टर एक्ट के आरोपी सहित दो गिरफ्तार

Sun, 08 Sep 2024 11:20 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sun, 08 Sep 2024 11:20 PM IST
विज्ञापन
Two arrested including Gangster Act accused in theft cases
पिथौरागढ़। नगर के सरस्वती विहार कालोनी और कुजौली क्षेत्र में दो घरों से हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार किया है। चोरी के मामले में पकड़े गए एक आरोपी पर गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई हो चुकी है।
विज्ञापन

31 अगस्त की रात चोरों ने सरस्वती बिहार निवासी हरिप्रिया खाती के चैनल गेट का ताला तोड़कर घर से 40 हजार की नगदी और एक सोने की अंगूठी चोरी कर ली थी। चोरों ने पांच सितंबर की रात कुजौली क्षेत्र के जगदंबा कालोनी निवासी विशाल कफलिया के घर का ताला तोड़कर सात तोला सोने के गहने चोरी कर लिए थे। चोरी की दोनों घटनाओं में पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। एसपी रेखा यादव के निर्देश पर चोरी की घटना का खुलासा करने के लिए पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीमें गठित की गईं।
विज्ञापन

शनिवार को पुलिस ने चोरी में लिप्त अजय कोहली निवासी विण, मूल निवासी सिरोली कनालीछीना और करन कुमार निवासी सिनेमा लाइन पिथौरागढ़ मूल निवासी बजांग नेपाल को चोरी के माल के साथ चंडाक रोड गैस गोदाम के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस ने चोरी में प्रयुक्त स्कूटी भी जब्त कर ली है। एसपी रेखा यादव ने बताया कि गिरफ्तार किए गए अजय कोहली के खिलाफ पहले भी कोतवाली पिथौरागढ़ में धारा 380/ 457/ 411 आईपीसी के तहत पांच अभियोग दर्ज हैं। एक अभियोग धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट में भी दर्ज है। करन कुमार के आपराधिक इतिहास के बारे में जानकारी ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक ललित मोहन जोशी, वरिष्ठ उपनिरीक्षक मदन सिंह बिष्ट, उप निरीक्षक बसंत बल्लभ पंत, उप निरीक्षक कमलेश चंद जोशी, अपर उपनिरीक्षक भुवन आर्या, अपर उपनिरीक्षक मो. आकिल सिद्दीकी, हेड कांस्टेबल नंदन सिंह, छत्तर सिंह बोहरा, कांस्टेबल गौरव सिंह, होशियार सिंह, पंकज पंगरिया और एसओजी टीम से हेड कांस्टेबल हेम चंद्र, कांस्टेबल सतेंद्र सुयाल, सोनू कार्की, कमल तुलेरा शामल रहे।पुलिस के लिए चुनौती बन गईं थीं चोरी की घटनाएं
पिथौरागढ़। शांत माने जाने वाले पिथौरागढ़ नगर में पिछले एक माह में एक के बाद हुई एक चोरी की घटनाओं से जहां आम जनता सुरक्षा को लेकर भयभीत थी वहीं चोरी की घटनाएं पुलिस के लिए भी चुनौती बन गईं थीं। शनिवार को कांग्रेस ने चोरी की घटनाओं को रोक पाने में विफल बताते हुए सरकार और पुलिस प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन कर पुतला फूंका था। संवाद

................
भाजपा प्रवक्ता जोशी ने एसपी से की वार्ता
पिथौरागढ़। नगर में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं को लेकर विपक्षी दलों ने कानून व्यवस्था को लेकर प्रदेश सरकार पर भी सवाल उठाने शुरू कर दिए थे। मामले को देखते हुए भाजपा प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी ने एसपी रेखा यादव से फोन पर बात की। प्रदेश प्रवक्ता ने बताया कि एसपी ने चोरी की घटनाओं पर सख्ती से अंकुश लगाने के लिए गश्त बढ़ाने की बात कही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed