फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Twenty-three km walk to polling stations will

बीस मतदान केंद्रों के लिए तीन किमी पैदल चलना पड़ेगा

Fri, 06 Jan 2017 10:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Fri, 06 Jan 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
Twenty-three km walk to polling stations will
पिथौरागढ़ निर्वाचन कार्यालय में मतदान केंद्रों की सूची फाइनल करते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

धारचूला विधानसभा क्षेत्र में 20 मतदान केंद्र ऐसे हैं, जहां जाने के लिए पोलिंग पार्टी को रोड हेड से तीन किलोमीटर तक पैदल चलना पड़ेगा, जबकि 70 मतदान केंद्र ऐसे हैं, जहां की दूरी एक किलोमीटर है। निर्वाचन कार्यालय के अनुसार पहाड़ पर रोड हेड वाले मतदान केंद्रों की संख्या कम रहती है। ज्यादातर मतदान केंद्र स्कूलों में बनाए जाते हैं और स्कूल सड़क से कुछ दूरी पर ही होते हैं।

विज्ञापन


धारचूला विधानसभा क्षेत्र में जिन मतदान केंद्रों की दूरी पैदल तीन किलोमीटर तक है, उनमें गोगई, गो घाटीबगड़, बलुवाकोट, बसौरा, धारचूला (पूर्वी भाग), धारचूला (पश्चिमी भाग), जीआईसी धारचूला, गिन्नी, लोधियाबगड़, बोरागांव, भैंसकोट, घरूड़ी, हिमखोला, खिम, बौंगलिंग, स्यांकुरी, वल्थी, खोतिला, खोयम, हरकोट शामिल हैं। जिन मतदान केंद्रों की दूरी एक किलोमीटर के करीब है, उनमें बरम, लुमती, छोरीबगड़, चामी, तोली, बलमरा, जौलजीबी, किमखोला, ढुंगातोली, बलुवाकोट, कालिका, फुलतड़ी, नागलिंग, मार्छा, प्राथमिक स्कूल धारचूला, नपलच्यू, गुंजी, जीजीआईसी धारचूला, गर्ब्यांग, नाबी, नापड़, बांसबगड़, हुपली, बिर्थी, गिरगांव आदि शामिल हैं।
विज्ञापन


निर्वाचन कार्यालय ने धारचूला विधानसभा क्षेत्र के पोलिंग बूथों को ही सबसे ज्यादा दुर्गम की श्रेणी में रखा है। अन्य विधानसभा क्षेत्रों में ज्यादा विकट स्थिति नहीं है। धारचूला विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्रों की ईवीएम धारचूला से ही जारी की जाएंगी। इस समय निर्वाचन कार्यालय में पोलिंग स्टेशनों की दूरी, उनमें उपलब्ध व्यवस्थाओं की जानकारी एकत्र की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


निर्वाचन कार्यालय में भारी व्यस्तता
जिला निर्वाचन कार्यालय में भारी व्यस्तता का आलम है। चारों विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव की सारी व्यवस्था का संचालन इसी केंद्र से होगा। अलबत्ता स्थानीय स्तर की व्यवस्थाएं पिथौरागढ़, डीडीहाट, धारचूला और गंगोलीहाट के रिटर्निंग अफसर देखेंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी डा. रंजीत सिन्हा लगातार निर्वाचन व्यवस्थाओं का अपडेट ले रहे हैं और अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देश जारी कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed