फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Truck driver found guilty of sexually assaulting a six-year-old child gets seven years' imprisonment

Pithoragarh News: छह साल के बच्चे से अश्लील हरकत के दोषी ट्रक चालक को सात साल की कैद

Thu, 06 Jun 2024 10:14 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Thu, 06 Jun 2024 10:14 PM IST
विज्ञापन
Truck driver found guilty of sexually assaulting a six-year-old child gets seven years' imprisonment
पिथौरागढ़। घर के बाहर खेल रहे छह साल के बच्चे के साथ अश्लील हरकत करने के दोषी ट्रक चालक को न्यायालय ने सात वर्ष के कठाेर कारावास और 30 हजार अर्थदंड की सजा सुनाई है।
विज्ञापन

जिला शासकीय अधिवक्ता के अनुसार वर्ष 2022 में पिथौरागढ़ नगर क्षेत्र में घर के बाहर बैठा छह साल का बालक अचानक लापता हो गया था। बच्चे के दादा ने इसकी रिपोर्ट पुलिस में दर्ज कराई। पुलिस ने हाइडिल गेट के पास खड़े एक ट्रक के पिछले हिस्से से बच्चे के साथ अश्लील हरकत कर रहे चालक होशियार सिंह निवासी धनौड़ा को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

पुलिस ने चालक के खिलाफ आईपीसी की धारा 363 और पॉक्सो अधिनियम के तहत केस दर्ज किया। यह मामला विशेष सत्र न्यायाधीश (पॉक्सो) न्यायालय में चला। विशेष सत्र न्यायाधीश शंकर राज ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद अभियुक्त होशियार सिंह को दोषी करार देते हुए आईपीसी की धारा 363 के तहत सात वर्ष के कठोर कारावास और 10 हजार अर्थदंड और पॉक्सो अधिनियम के तहत पांच वर्ष के कारावास और 20 हजार अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड अदा नहीं करने पर अभियुक्त को अतिरिक्त सजा काटनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed