{"_id":"31186b6f3782943b5cbd71922ac41009","slug":"tripurasunderi-fair-19-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैतड़ी जिले का विख्यात त्रिपुरासुंदरी मेला 19 से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैतड़ी जिले का विख्यात त्रिपुरासुंदरी मेला 19 से
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Fri, 13 Nov 2015 05:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिमी नेपाल के बैतड़ी जिले का विख्यात त्रिपुरासुंदरी मेला 19 नवंबर से शुरू होगा। 19 नवंबर को छोटी जात और 20 नवंबर को बड़ी जात होगी। त्रिपुरासुंदरी का मंदिर नेपाल के जुलाघाट कस्बे से 14 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। अब वहां तक वाहनों की आवाजाही होने लगी है।
विज्ञापन
मेला संयोजक किशन सिंह थापा ने बैतड़ी से जिलाधिकारी को पत्र लिखकर मेले के दिन यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने की मांग की है। मेले में भारतीय क्षेत्र से श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुंचते हैं। उनको सुविधा देने के लिए जुलाघाट से वाहनों की संख्या बढ़ाने की मांग की है। पिथौरागढ़, वड्डा समेत अन्य स्थानों के लोग पहले वाहन से झूलाघाट पहुंचेंगे। वहां से झूलापुल पारकर नेपाल के जुलाघाट कस्बे तक जाएंगे। वहां से उनको त्रिपुरासुंदरी जाने के लिए वाहन मिल जाएंगे। त्रिपुरासुंदरी मेले में नेपाल पुलिस की अस्थायी चौकी खुलेगी। नेपाल पुलिस और सेना के जवान शांति व्यवस्था के लिए तैनात रहेंगे। बैतड़ी के पुलिस अधीक्षक मोहन प्रसाद पोखरेल ने बताया कि मेले में शांति व्यवस्था के लिए चाक-चौबंद इंतजाम किए जा रहे हैं। किसी भी व्यक्ति को कोई परेशानी न हो इसके लिए पुलिस की हेल्पलाइन भी शुरू की जाएगी। त्रिपुरासुंदरी में देवी का मंदिर है। वहां हर साल सैकड़ों की संख्या में पशुओं को बलि दी जाती है। मुख्य मेले के दिन देवी का डोला उठेगा।
विज्ञापन