{"_id":"5e46e0598ebc3ee60c087754","slug":"trees-can-fall-anytime-on-the-road-pithoragarh-news-hld373597030","type":"story","status":"publish","title_hn":"पलेटा में मौत बनकर झांक रहे हैं पेड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पलेटा में मौत बनकर झांक रहे हैं पेड़
विज्ञापन
पलेटा पनखोली के पास इस तरह पेड़ मौत बनकर झांक रहे हैं। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : PITHORAGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। टनकपुर-तवाघाट एनएच में पलेटा के पास मौत बनकर झांक रहे हैं। बावजूद इसके वन निगम और ग्रिफ इन पेड़ों को काटने के लिए कोई प्रभावी कदम नहीं उठा रहा है। कभी भी ये पेड़ एनएच में चलती गाड़ी के ऊपर गिरकर बड़े हादसे को दावत दे सकते हैं।
टनकपुर-तवाघाट एनएच के चौड़ीकरण के दौरान ग्रिफ ने पलेटा पनखोली के पास चौड़ीकरण का कार्य किया। पहाड़ी कटान के दौरान पेड़ों के नीचे सारे मलबे को तो हटा लिया लेकिन हादसे से बेपरवाह ग्रिफ और वन निगम इन पेड़ों को हटाना भूल गया। दो माह पूर्व तेज हवाओं के चलने पर पनखोली के पास चीड़ का पेड़ गिरकर सड़क पर आ गया था। इसमें एक बाइक सवार हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बचा था। इसके बाद भी हवा में मौत बनकर झांक रहे पेड़ों को हटाने के लिए कोई प्रभावी कदम नहीं उठाए जा रहे हैं।
-
वन निगम और ग्रिफ काट रहे हैं कन्नी
पिथौरागढ़। पेड़ को काटने के लिए वन निगम और ग्रिफ आपस में कन्नी काट रहे हैं। ग्रिफ का कहना है कि पलेटा के पास पेड़ों को काटने के लिए वन निगम को पूरी धनराशि दे दी दी गई है। इसके बाद भी उन पेड़ों को नहीं काटा गया। वहीं निगम का कहना है कि ग्रिफ ने जिन पेड़ों को काटने के लिए धनराशि दी थी। उन पेड़ों को काट दिया है। दोनों विभाग की लापरवाही आम लोगों को भुगतना पड़ सकता है।
विज्ञापन
-
ग्रिफ ने जिन पेड़ों को काटने के लिए पैसा दिया था उन पेड़ों का काट दिया है। ग्रिफ की ओर से पेड़ों को काटने का प्रस्ताव आने पर उन पेड़ों को भी काट दिया जाएगा। - आनंद कुमार, डीएलएम वन निगम पिथौरागढ़।
-
वन निगम को पेड़ों को काटने के लिए पहले ही धनराशि का भुगतान कर दिया है। लेकिन वन निगम ने उन पेड़ों को काटने का कार्य पूरा नहीं किया। -सीपी सिंह, ओआईसी ग्रिफ