{"_id":"5fb65f834618b97fd9a01617c4e00f70","slug":"treasury-personnel-continue-strike-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोषागार कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोषागार कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़।
Updated Thu, 24 Dec 2015 10:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। कोषागार कर्मचारी संगठन की एक सूत्रीय मांग पर शासनादेश जारी न होने से कोषागार कर्मचारियों की अनिश्चित कालीन हड़ताल में दूसरे दिन भी जारी रही, जिसमें जिले के तमाम कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारी शामिल हुए।
विज्ञापन
कोषागार के भूतपूर्व कोषाधिकारी ललिता प्रसाद ने कहा कि शासन मांग पूरी कर संशोधित ग्रेड वेतन संबंधित शासनादेश निर्गत नहीं करती है तो जिले के पेंशन एसोसिएशन भी आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
विज्ञापन
उत्तरांचल पर्वतीय कर्मचारी एवं शिक्षक संगठन के महामंत्री चंद्रशेखर भट्ट ने आंदोलन को समर्थन दिया। इस दौरान संगठन अध्यक्ष महेश चंद्र भट्ट, कोषाध्यक्ष दीपक चंद्र राय, जिला मंत्री धर्म राज, वरिष्ठ उपाध्यक्ष दीपक वर्मा, उपाध्यक्ष कैलाश चंद रजवार, संप्रेक्षक भुवन भाष्कर उप्रेती, विनोद राज, श्याम सिंह, दिनेश तिवानी, इमरान, हरीश सामंत, किरण, रमेश, विनोद खड़ायत, चंदन वर्मा, मनोज पुनेठा आदि थे।
विज्ञापन