फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Traveling on a risk to life

चेतावनी के बावजूद नजंग-मालपा मार्ग पर हो रही आवाजाही

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 03 Aug 2019 10:39 PM IST
विज्ञापन
Traveling on a risk to life
धारचूला से व्यास घाटी मार्ग के नजंग-मालपा के बीच जान जोखिम में डालकर आवागमन करते ग्रामीण। - फोटो : PITHORAGARH
ग्रिफ और प्रशासन की चेतावनी के बावजूद कुछ लोग व्यास घाटी के नजंग से मालपा मार्ग पर जान जोखिम में डालकर आवाजाही कर रहे हैं। मार्ग खतरनाक स्थिति में होने के चलते कभी भी हादसा हो सकता है।
विज्ञापन

सीमा सड़क संगठन की निर्माणाधीन तवाघाट-लिपुलेक सड़क कटिंग होने से कैलाश मानसरोवर, आदि कैलाश, ओम पर्वत और भारत-चीन के व्यापारी, सेना के जवान बोलायर से होकर मालपा, लामारी, बूंदी होकर जा रहे हैं। बोलायर से करीब चार किमी की कठिन चढ़ाई पार कर दो घंटे बाद मालपा पहुंचते हैं। कुछ लोग दो घंटे की पैदल यात्रा से बचने के लिये नजंग से मालपा के पुराने पैदल मार्ग से जानबूझ कर अपनी जान को जोखिम में डालकर आवाजाही कर रहे हैं।
विज्ञापन

उनका कहना है कि गुंजी के मनेला में होने वाले श्री व्यास ऋषि मेला की 50वीं वर्षगांठ की तैयारी को लेकर मजबूरन इसी मार्ग से होकर जा रहे हैं। व्यास ऋषि मेला कमेटी के पदाधिकारियों का कहना है कि मेला अवधि तक प्रशासन लोगों को सुरक्षा के उपकरणों की सहायता से इसी मार्ग से जाने दे। प्रभारी तहसीलदार भुवन लाल वर्मा का कहना है कि उनकी जानकारी में आया है कि कुछ लोग प्रशासन की रोक के बाद भी बाद भी जा रहे हैं। कहा कि शीघ्र मौके पर में जाकर इसकी जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed