{"_id":"595533114f1c1bd2578b4571","slug":"travelers-tasted-the-taste-of-gram-flour-and-roasted-dal","type":"story","status":"publish","title_hn":"यात्रियों ने मडु़वे की रोटी और भट की दाल का स्वाद चखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यात्रियों ने मडु़वे की रोटी और भट की दाल का स्वाद चखा
ब्यूरो/अमर उजाला, डीडीहाट
Updated Thu, 29 Jun 2017 10:34 PM IST
विज्ञापन
डीडीहाट पर्यटक आवासगृह में कैलाश यात्रियों का पांचवां दल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैलाश मानसरोवर की यात्रा के लिए बृहस्पतिवार को पांचवां दल भी रवाना हो गया। दोपहर भोजन के लिए डीडीहाट पर्यटक आवासगृह पहुंचे यात्रियों को मडु़वे की रोटी और भट की दाल परोसी गई। कई यात्रियों ने पहली बार इस तरह के व्यंजन का स्वाद चखा और देखा था। बाद में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस के सातवीं वाहिनी मुख्यालय मिर्थी पहुंचने पर यात्रियों का जोरदार स्वागत हुआ। यात्री देर शाम आधार शिविर धारचूला पहुंच गए थे।
विज्ञापन
पांचवें दल के जनसंपर्क अधिकारी विशाल कुमार ने बताया कि दल में 42 पुरुष और 12 महिलाएं हैं। सभी यात्री कैलाश पर्वत के दर्शन और मानसरोवर झील में स्नान को लेकर काफी उत्सुक हैं। दल का डीडीहाट के पर्यटक आवास गृह में प्रबंधक आनंद आर्या के नेतृत्व में स्वागत किया गया। दोपहर के भोजन में कुमाऊंनी व्यंजनों का आनंद उठाकर यात्री बेहद खुश हुए। यात्रियों के आईटीबीपी मिर्थी पहुंचने पर छलिया नृत्य के साथ स्वागत किया गया। कई यात्री छलिया दल के साथ नृत्य करने लगे। आईटीबीपी के सेनानी महेंद्र प्रताप ने यात्रियों को उच्च हिमालयी क्षेत्रों की विस्तार से जानकारी दी। हिमालयी क्षेत्र में लगातार बदलते मौसम में सावधानी बरतने को कहा। इसके बाद दल आधार शिविर धारचूला को रवाना हो गया।
विज्ञापन
आईटीबीपी के यात्रा नियंत्रण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार पहला दल यात्रा पूरी कर वापसी में बूंदी पहुंच गया है। पहले दल में शामिल महाराष्ट्र निवासी 55 वर्षीय मीना पुरोहित घोड़े से गिरकर घायल हो गई। आईटीबीपी के डॉक्टरों ने घायल यात्री का इलाज किया। दूसरा दल तिब्बत के कुंगू में, तीसरा दल तकलाकोट में और चौथा दल गुंजी पहुंच गया है।
विज्ञापन