फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Trauma center could not be built even after two decades

Pithoragarh News: दो दशक बाद भी नहीं बन पाया ट्रामा सेंटर

Mon, 25 Sep 2023 10:53 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Mon, 25 Sep 2023 10:53 PM IST
विज्ञापन
Trauma center could not be built even after two decades
पिथौरागढ़। स्वास्थ्य सुविधाओं के मामले में पिछले सीमांत जिले में ट्रामा सेंटर का निर्माण का प्रस्ताव पिछले दो दशक से आगे नहीं बढ़ पाया। ट्रामा सेंटर नहीं होने से घायलों को 230 किमी दूर हल्द्वानी ले जाना पड़ता है। ऐसे में गंभीर रूप से घायलों को समय से उपचार नहीं मिल पाता है। पिथौरागढ़ जिले में राज्य गठन के समय से ही ट्रामा सेंटर खोलने की मांग उठ रही है। कई बार जिला अस्पताल के समीप ट्रामा सेंटर स्थापित करने के दावे किए गए लेकिन धरातल में कोई काम नहीं हो सका।
विज्ञापन

अप्रैल 2017 में अपने पहले पिथौरागढ़ भ्रमण पर पहुंचे तत्कालीन मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने लोनिवि के निरीक्षण भवन में लगे जनता दरबार में पिथौरागढ़ के विकास के लिए अहम घोषणाओं में सीमांत क्षेत्र में ट्रामा सेंटर की स्थापना करने का वादा भी किया था। उन्होंने इसके लिए 1.5 करोड़ रुपये मंजूर किए जाने की बात भी कही थी। इसके बाद भी ट्रामा की कवायद आगे नहीं बढ़ सकी।
विज्ञापन

दो साल पूर्व स्वास्थ्य विभाग ने बेड़ीनाग में 12 बेड के ट्रामा सेंटर का प्रस्ताव शासन को भेजा था, लेकिन अभी तक उसे स्वीकृति नहीं मिल पाई है। ट्रामा सेंटर नहीं होने से जिले के दूरदराज के क्षेत्रों में सड़क हादसों में घायल मरीजों को लंबा सफर तय कर जिला अस्पताल लाना पड़ता है। यहां पर कोई इंतजाम नहीं होने से प्राथमिक उपचार करने के बाद उन्हें 230 किमी दूर हल्द्वानी रेफर कर दिया जाता है। ऐसे में कई मरीजों की जान को खतरा बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

..............
पिथौरागढ़ जिले में ट्रामा सेंटर निर्माण के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। जिसे अब तक स्वीकृति नहीं मिल पाई है। स्वीकृति मिलते ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। - डॉ. एचएस ह्यांकी, सीएमओ पिथौरागढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed