{"_id":"671d2d0febea826f340131bb","slug":"transporters-angry-at-stopping-vehicles-in-qarab-pithoragarh-news-c-230-1-pth1001-119542-2024-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: क्वारब में वाहनों रोकने पर भड़के ट्रांसपोर्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: क्वारब में वाहनों रोकने पर भड़के ट्रांसपोर्टर
Sat, 26 Oct 2024 11:25 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sat, 26 Oct 2024 11:25 PM IST
विज्ञापन
गणाईगंगोली (पिथौरागढ़)। ट्रांसपोर्टरों ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में शिकायत और परिवहन मंत्री को ज्ञापन भेज क्वारब में यातायात सुचारु किए जाने की मांग की है।
बेड़ीनाग, गणाईगंगोली, गंगोलीहाट, थल, मुनस्यारी, धारचूला के ट्रांसपोर्टरों ने कहा कि अल्मोड़ा के क्वारब में शाम आठ बजे से सुबह सात बजे तक वाहनों का आवागमन बंद किया जा रहा है। इससे वाहन चालकों का तीन दिन तक का समय बर्बाद हो रहा है।
एक दिन हल्द्वानी जाते समय रुकना पड़ रहा है। एक दिन वहां से वापसी के समय उक्त स्थान पर रुकना पड़ रहा है। इससे सब्जियां और दूध भी खराब हो रहा है। कहा कि त्योहार के समय ट्रक संचालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने समस्या का समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। ज्ञापन भेजने वालों में किशन सिंह, हरीश मेहता, राजेंद्र बिष्ट, राम सिंह, सूरज सिंह, गिरीश सिंह, रमेश सिंह, राजेंद्र पंत रहे।