{"_id":"6429c0ae2d1e057920069d64","slug":"transport-corporation-ticket-machine-technical-problem-pithoragarh-news-c-8-1-100943-2023-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: दो दिन से शोपीस बनीं टिकट काटने वाली मशीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: दो दिन से शोपीस बनीं टिकट काटने वाली मशीन
Sun, 02 Apr 2023 11:21 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sun, 02 Apr 2023 11:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। परिवहन निगम मुख्यालय देहरादून से तकनीकी दिक्कत के कारण दो दिन से मशीनों से टिकट नहीं कट रहे हैं। बस के परिचालकों को यात्रियों के टिकट बुक करने से लेकर टिकट भी हाथ से काटने पड़ रहे हैं। इसके चलते टिकट मशीन शोपीस बनी हैं। मुख्यालय से इस समस्या को ठीक करने का प्रयास किया जा रहा है।
पिथौरागढ़ डिपो के परिचालक पिछले दो दिन से यात्रियों के टिकट बुक से लेकर टिकट भी हाथ से काट रहे हैं। वहीं यात्रियों को ऑनलाइन बुकिंग की जानकारी भी मुश्किल से मिल पा रही है। यात्रियों के मोबाइल पर बुकिंग होने पर भी रोडवेज से कोई संदेश नहीं आ रहा है। शनिवार सुबह पांच बजे से मुख्यालय में आई तकनीकी दिक्कत के चलते मशीन टिकट नहीं काट पा रही हैं। इससे परिचालक बेहद परेशान रहे।
पिथौरागढ़ डिपो की इंचार्ज दीपा वर्मा ने बताया कि मुख्यालय से तकनीकी दिक्कत आई है जो सभी जगह आ रही है। इस कारण परिचालकों को हाथ से टिकट काटकर देने पड़ रहे हैं। तकनीकी समस्या के चलते 65 मशीन से टिकट नहीं कट रहे हैं। समस्या कब तक ठीक होगी इसकी जानकारी नहीं है।