फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Training of Farming in Munsyari

Pithoragarh News: मुनस्यारी के किसानों को प्राकृतिक खेती अपनाने के लिए किया प्रेरित

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 29 Jan 2023 11:08 PM IST
विज्ञापन
Training of Farming in Munsyari
मुनस्यारी में कृषि विज्ञान केंद्र की ओर से आयोजित कार्यक्रम में मौजूद किसान। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय पंतनगर के कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके) गैना के वैज्ञानिकों ने मुनस्यारी के किसानों को प्राकृतिक खेती अपनाने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी डॉ. अलंकार सिंह ने बताया कि मुनस्यारी के किसान अच्छी फसल उत्पादन के लिए अपनी फसलों मे जीवामृत, बीजामृत एवं घनजीवामृत का प्रयोग करें। इससे भूमि की उर्वरता बनी रहेगी और मानव जीवन भी स्वस्थ रहेगा। उन्होंने किसानों से प्रकृति में उपलब्ध संसाधनों का उपयोग करके ही खेती करने के लिए कहा।
विज्ञापन

सह नोडल अधिकारी डॉ. महेंद्र सिंह ने कृषि में उपयोग होने वाले रसायनों से मृदा, जल एवं मानव जीवन में होने वाले दुष्प्रभाव बता किसानों को प्राकृतिक खेती अपनाने के लिए कहा। उन्होंने राजमा में लगने वाले हानिकारक कीटों एवं बीमारियों के जैविक एवं प्राकृतिक प्रबंधन के बारे में बताया। किसानों को मौनपालन के फायदे भी बताए गए। केंद्र के वैज्ञानिकों ने सभी किसानों से वैज्ञानिक विधि से खेती करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में केंद्र के जगदीश कुमार, कृषि विभाग से मनीष कुमार एवं अनिल बिष्ट, उद्यान विभाग से किशोर कुमार पंत, विभिन्न गांवों के ग्राम प्रधान एवं किसानों में दीपा नित्वाल, गरिमा, नवीन राम, महेश सिंह, भवान सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed